कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ी, अब मणिपुर की कांग्रेस सरकार में विद्रोह

punjabkesari.in Monday, Mar 28, 2016 - 11:28 AM (IST)

नई दिल्ली: उत्तराखंड में राष्ट्रपति शासन लागू होने के बाद जहां केंद्र और कांग्रेस के बीच जंग और तेज़ हो गई है, वहीं मणिपुर को लेकर कांग्रेस की चिंताएं और बढ़ गई है। कांग्रेस हाईकमान अब मणिपुर को लेकर सतर्क हो गई है, क्योंकि उत्तराखंड के बाद अब मणिपुर के असंतुष्ट विधायक मुख्य मंत्री ओकराम इबोबी सिंह के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं।

 

राज्य के कुछ मंत्रियों को हटाए जाने को लेकर कुछ विधायकों ने विरोध किया था और उन्होंने मांग की थी कि मुख्यमंत्री बागी विधायकों को शामिल कर मंत्रिमंडल का विस्तार करें। इसके बाद ए.आई.सी.सी ने इबोबी सिंह को दिल्ली बुलाया था। 

 

अरुणाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कांग्रेस के हुए राजनीतिक पतन को देखते हुए देखने अब ए.आई.सी.सी मणिपुर में इस तरह का विवाद नहीं चाहती और इस वजह से बागी विधायकों के साथ समझौता करने की कोशिश की जा रही है। 

 

हालांकि ए.आई.सी.सी के इंचार्ज वी नारायणसामी ने दावा किया कि हमने मणिपुर में मुद्दों को सुलझा लिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News