डायनासोर की तरह समाप्त हो जाएगी कांग्रेस, सपा अब समाप्तवादी पार्टी बनने की राह पर : राजनाथ सिंह

punjabkesari.in Wednesday, May 01, 2024 - 05:32 PM (IST)

उत्तर प्रदेश : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को कहा कि अगले एक दशक में कांग्रेस का अस्तित्व डायनासोर की तरह समाप्त हो जायेगा। आंवला लोकसभा क्षेत्र के विधानसभा दातागंज में भाजपा प्रत्याशी धर्मेंद्र कश्यप एवं बदायूं से भाजपा प्रत्याशी दुर्विजय सिंह शौक के समर्थन में संयुक्त जनसभा को संबोधित करते हुये सिंह ने कहा कि समाजवाद पार्टी (सपा) अब समाप्तवादी पार्टी बनने की ओर अग्रसर है जबकि भ्रष्टाचार को प्रोत्साहन देने वाली कांग्रेस भी 10 सालों में लुप्तप्राय: हो जायेगी।उन्होने कहा कि कांग्रेस की सरकार में उनके प्रधानमंत्री ने स्वीकार किया था कि हम गरीबों को 1 रुपये भेजते हैं तो उनके खाते में 12 पैसे ही पहुंचाते हैं। आज प्रधानमंत्री मोदी के शासनकाल में यदि 1 रुपये भेजा जाता है तो वह पूरा का पूरा 1 रुपया ही खाते में पहुंचता है। मोदी ने जनधन खाते खुलवाकर देश को भ्रष्टाचार से मुक्त किया है।

PunjabKesari

दुनिया के 100 देशों को हमने कोरोना वैक्सीन दिया
राजनाथ सिंह ने कहा ‘‘ कोरोना संकट से सभी लोग प्रभावित रहे। हमारे यहां कोरोना की वैक्सीन नहीं बनती, प्रधानमंत्री ने वैज्ञानिकों से बात की और कहा कि जितना पैसा लगेगा हम खर्च करेंगे लेकिन हमारे देश में कोरोना की वैक्सीन बननी चाहिए। वैज्ञानिकों ने उसके बाद कोरोना का टीका तैयार किया। भारत दुनिया का अकेला देश है जहां के नागरिकों को दो से लेकर तीन तक कोरोना की वैक्सीन लगीं। सभी को वैक्सीन लगी किसी को दो तो किसी को तीन लगीं। अमेरिका में लोग यह दावा नहीं कर सकते कि उनको दो या तीन वैक्सीन लगीं हों। दुनिया के सौ देशों को हमने कोरोना वैक्सीन देने का काम किया है।'' 

PunjabKesari

कांग्रेस की सरकार ने जो वादा किया वह पूरा नहीं किया
उन्होने कहा ‘‘ युद्धग्रस्त यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों को बाहर निकालने के लिये मोदी के प्रयास का ही नतीजा था कि रुस और यूक्रेन ने साढ़े चार घंटे के लिए युद्ध रोका था। यह है आज का भारत। यहां तक बंदूकें दूसरे देश से आती थीं। 2014 में केवल 200 करोड रुपए के छोटे-छोटे नट बोल्ट का हम कुछ देशों को एक्सपोटर् किया करते थे आज हमने 21000 करोड़ रूपये का एक्सपोटर् दुनिया को दिया है। हम बम, तोप, ब्रह्मोस बेच रहे हैं। रक्षा क्षेत्र में भी भारत तेजी से आत्मनिर्भर हो रहा है।''उन्होने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने जो वादा किया वह पूरा नहीं किया। जबकि भाजपा की सरकार में गरीबों को आवास मिला।

जिन गरीबों को आवास नहीं मिला है उन्हें भी मिलेगा। पानी, शौचालय, मकान आदि सभी मिलेगा। महिलाओं की सुरक्षा के लिये हर स्तर पर काम किया गया। किसानो को खाद के लिये छह हजार रुपये मिल रहे हैं। गरीबों को पांच किलो राशन दिया जा रहा है जो अगले पांच सालों तक जारी रहेगा।

PunjabKesari

भारत की विकास यात्रा में सभी सरकारों का योगदान
आयुष्मान कार्ड में 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा दी गयी है। सिंह ने कहा कि कांग्रेस के लोग इन बातों केा नहीं समझते। सपा खत्म हो रही है। सपा क्या है समाप्त पार्टी। कांग्रेस के बारे में भी 10 साल के बाद पूछेंगे तो डायनासोर की तरह यह भी समाप्त हो जाएगी। मोदी के नेतृत्व के नयी सोच के साथ नये भारत का निर्माण हो रहा है। भारत की लम्बी विकास की यात्रा में सभी सरकारों का योगदान है लेकिन हमारी सरकार में जो विकास की तेजी देखने को मिली, वह कभी नहीं मिली।

उन्होने कहा कि योजनाओं का लाभ जिन तक पहुंचना चाहिए उन तक पहुंचाने का प्रयास किया। हमें सफलता मिलने के साथ ही असफलता भी मिली। चन्द्रयान 2 तैयार किया था वह चन्द्रमा पर नहीं पहुंचा। हमारे वैज्ञानिकों का मनोबल टूटा मगर मोदी सुबह चार बजे वैज्ञानिकों के बीच पहुंचे औरर उन्हें आगे बढ़ने का हौसला दिया। फिर करिश्मा हुआ और चन्द्रयान 3 दक्षिणी ध्रुव पर हमारा लैंडर उतर गया। 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Utsav Singh

Recommended News

Related News