उत्तर पूर्वी राज्यों में अगले 24 घंटों में हो सकती है बारिश, दिल्ली समेत कई राज्यों में चलेगी आंधी

punjabkesari.in Friday, Jun 07, 2019 - 08:36 AM (IST)

पुणे: असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, कोंकण, गोवा, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी, कराईकल, कर्नाटक और केरल में अलग-अलग स्थानों पर अगले 24 घंटे के दौरान भारी वर्षा होने का अनुमान है।
PunjabKesari
पश्चिम उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब और पूर्वी राजस्थान के अलग-अलग स्थानों पर आंधी चलने का भी अनुमान है। वहीं पंजाब और हरियाणा के अधिकतर भागों में गुरुवार को भी लू में कोई कमी नहीं आई। पंजाब में अमृतसर में पारा 42.1 डिग्री तक जा पहुंचा। लुधियाना और पटियाला में अधिकतम तापमान क्रमश: 41.2 और 40.5 डिग्री सैल्सियस रहा।

PunjabKesariPunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News