गैर मुस्लिम कर सकता है हज यात्रा! जानिए इसके लिए क्या है सजा?
punjabkesari.in Wednesday, Feb 19, 2025 - 02:26 PM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क: हज, इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक सबसे पवित्र और महत्वपूर्ण यात्रा मानी जाती है। हर साल दुनियाभर से लाखों मुसलमान हज यात्रा पर जाते हैं, जहां वे मक्का और मदीना में पवित्र स्थल पर इबादत करते हैं। लेकिन एक सवाल जो अक्सर लोगों के मन में आता है, वह यह है कि क्या कोई गैर मुस्लिम हज यात्रा पर जा सकता है? क्या होगा अगर कोई गैर मुस्लिम हज पर चला जाए? आज हम इस विषय पर पूरी जानकारी देंगे, जिससे आपके मन में उठ रहे सवालों का समाधान हो सके।
क्या गैर मुस्लिम जा सकते हैं हज पर?
सऊदी अरब में हज यात्रा करने के लिए बहुत ही कड़े नियम हैं। सबसे महत्वपूर्ण शर्त यह है कि हज यात्रा पर जाने वाला व्यक्ति मुसलमान होना चाहिए। इस्लामिक धर्म के अनुसार हज सिर्फ उन्हीं के लिए है जो इस्लाम धर्म से संबंधित हैं। गैर मुस्लिमों के लिए हज यात्रा पर जाना कानूनी रूप से निषेध है। यह नियम एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लागू होता है और सऊदी अरब के कानूनों का पालन करने वाला हर व्यक्ति इसे मानता है।
यह भी पढ़ें: 'मुस्लिम व्यक्ति से शादी करने से धर्म परिवर्तन नहीं होता'- दिल्ली हाईकोर्ट
अगर गैर मुस्लिम हज पर जाता है तो क्या होगा?
अगर कोई व्यक्ति मना किए जाने के बावजूद हज पर जाता है तो यह सऊदी अरब के कानून का उल्लंघन होगा। सऊदी अरब की सरकार इस स्थिति में उस व्यक्ति को गिरफ्तार कर सकती है और उसे तुरंत उसके देश डिपोर्ट कर सकती है। इसके अलावा, उस पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है और उसे सजा दी जा सकती है। इस तरह के मामले में सऊदी सरकार बहुत सख्त कार्रवाई करती है, क्योंकि हज यात्रा धार्मिक रूप से मुसलमानों के लिए निर्धारित है और इसे किसी गैर मुस्लिम के लिए खोलना उनकी धार्मिक आस्थाओं के खिलाफ हो सकता है।
यह भी पढ़ें: मुस्लिम लड़की अगर इस्लाम धर्म छोड़ दे तो क्या मिलेगा उसे पुश्तैनी प्रॉपर्टी का हक, क्या है नियम?
क्या सभी मुसलमान जाते हैं हज?
हज यात्रा का अधिकार सिर्फ मुसलमानों को है, लेकिन क्या सभी मुसलमान हज यात्रा पर जाते हैं? इसका उत्तर है नहीं। हालांकि हज का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होने के बावजूद, कुछ मुसलमानों को इस यात्रा पर जाने की अनुमति नहीं होती। एक उदाहरण है अहमदिया मुसलमानों का। अहमदिया मुसलमानों को सऊदी अरब द्वारा हज यात्रा पर रोक लगाई गई है। इस्लामिक दुनिया में अन्य मुसलमान अहमदिया समुदाय को मुसलमान नहीं मानते और इस कारण से सऊदी अरब ने उन्हें मक्का जाने की अनुमति नहीं दी है। यदि अहमदिया मुसलमान हज यात्रा पर जाते हैं तो उन्हें गिरफ्तार किया जा सकता है और वापस उनके देश डिपोर्ट किया जा सकता है।
हज यात्रा से संबंधित सऊदी अरब के नए नियम
हाल ही में सऊदी अरब ने हज यात्रा के लिए नए नियम लागू किए हैं। इनमें प्रमुख बदलाव यह हैं:
- बच्चों की यात्रा पर रोक: बढ़ती भीड़ और यात्रियों की संख्या को नियंत्रित करने के लिए अब बच्चों को हज यात्रा पर नहीं जाने दिया जाएगा।
- पहली बार यात्रा करने वालों को प्राथमिकता: अब प्राथमिकता उन्हीं लोगों को दी जाएगी, जिन्होंने पहली बार हज यात्रा के लिए आवेदन किया है।