नोएडा: पारस टिएरा सोसायटी के फ्लैट में AC फटने से लगी आग, टला बड़ा हादसा

punjabkesari.in Friday, Jul 17, 2026 - 09:53 AM (IST)

नेशनल डेस्क: नोएडा की पारस टिएरा सोसायटी में AC फटने की  घटना सामने आई है। राहत भरी खबर यह है कि बड़ा हादसा टला है। सेक्टर-137 स्थित पारस टिएरा सोसायटी की सातवीं मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में लगे AC में अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया। शॉर्ट सर्किट के बाद AC में एक जोरदार धमाका हुआ और देखते ही देखते आग फैल गई। धमाके और आग की खबर मिलते ही पूरी सोसायटी में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि, एक बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया।

मेंटेनेंस टीम की सूझबूझ से पाया काबू

आग लगने के तुरंत बाद सोसायटी की मेंटेनेंस टीम हरकत में आई। टीम ने बिना वक्त गंवाए परिसर में लगे फायर सेफ्टी सिस्टम और अग्निशमन उपकरणों का इस्तेमाल किया और चंद मिनटों में ही आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया। इसके बाद सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी भी मौके पर पहुँच गई और सुरक्षा के लिहाज से पूरे फ्लैट की जांच की।

कोई हताहत नहीं

शुरुआती जांच के अनुसार, दुर्घटना की मुख्य वजह AC में हुआ शॉर्ट सर्किट ही माना जा रहा है। सबसे अच्छी बात यह रही कि समय रहते उठाए गए कदमों की वजह से इस घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ और किसी के घायल होने की खबर नहीं है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News