नीतीश कुमार की शपथ ग्रहण में आए मेहमानों के लिए खास मेनू तैयार- लिट्टी-चोखा के साथ परोसे जाएंगे इन राज्य के लज़ीज व्यंजन
punjabkesari.in Thursday, Nov 20, 2025 - 11:31 AM (IST)
नेशनल डेस्क: बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह को खास बनाने के लिए सरकार और आयोजक समिति ने सांस्कृतिक और स्वाद से भरपूर इंतजाम किए हैं। गांधी मैदान में गुरुवार को आयोजित इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और NDA/BJP शासित लगभग एक दर्जन राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए।
अतिथियों का स्वागत बिहार की प्रसिद्ध व्यंजनों के साथ किया गया। लिट्टी-चोखा और मखाना की खीर समारोह के मुख्य आकर्षण हैं, जिन्हें होटल के शेफ टीम ने पूरी पारंपरिक विधि से तैयार किया। इसके अलावा निमकी, ढोकला, माथरी, बरह की लाई और गुजिया जैसी विशेष स्थानीय व्यंजन भी परोसी गई। सिर्फ बिहार ही नहीं, बल्कि अतिथियों के राज्यों को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश, दिल्ली, गुजरात, मध्य प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड, ओडिशा, असम, अरुणाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र और मणिपुर के लोकप्रिय व्यंजन भी मेनू में शामिल किए गए।
सुरक्षा और व्यवस्थाएं
शपथ ग्रहण समारोह में सुरक्षा और लॉजिस्टिक इंतजाम उच्च स्तर पर किए गए हैं। गांधी मैदान और अतिथियों के आवास में एम्बुलेंस, मेडिकल स्टाफ और आपातकालीन सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। विशेष बैठने और स्वागत व्यवस्था भी तैयार की गई है। भोजन और आतिथ्य के साथ ही समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। मैथिली ठाकुर और अन्य कलाकार पारंपरिक संगीत, नृत्य और लोकगीतों के माध्यम से बिहार की सांस्कृतिक धरोहर पेश करेंगे। इन सभी तैयारियों के माध्यम से बिहार सरकार ने शपथ ग्रहण समारोह को सिर्फ राजनीतिक कार्यक्रम नहीं बल्कि राज्य की सांस्कृतिक, सामाजिक और पाक धरोहर का उत्सव बनाने का प्रयास किया है। यह आयोजन न केवल अतिथियों बल्कि बिहार के लोगों के लिए भी यादगार बनेगा।
