शपथ ग्रहण से पहले नीतीश कुमार की जेब से निकली एक रहस्यमयी पर्ची, आखिर क्या लिखा था उसमें?

punjabkesari.in Thursday, Nov 20, 2025 - 04:13 PM (IST)

नेशनल डेस्क : बिहार में एक ऐतिहासिक पल देखने को मिला, जब नीतीश कुमार ने लगातार 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। गुरुवार (20 नवंबर 2025) को पटना के गांधी मैदान में आयोजित समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत NDA के कई दिग्गज नेता मौजूद थे।

शपथ से पहले का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसमें एक महिला अधिकारी नीतीश कुमार को फाइल में रखा कागज दिखाती हुई नजर आती हैं। इसके बाद नीतीश कुमार अपनी जेब से एक पर्ची निकालकर उस कागज से मिलान करते हैं और फिर उसे जेब में रख लेते हैं। माना जा रहा है कि यही वह पर्ची थी, जिसमें शपथ का पूरा प्रारूप लिखा था।

यह भी पढ़ें - बिना एक भी चुनाव लड़े इस नए चेहरे को मिला मंत्री पद, पर्दे के पीछे हुआ बड़ा खेल

नीतीश कुमार बिहार के इतिहास में सबसे अधिक बार मुख्यमंत्री बनने वाले नेता बन चुके हैं। वे पहली बार वर्ष 2000 में मुख्यमंत्री बने थे, हालांकि तब उनकी सरकार सिर्फ आठ दिन चली। 2005 से 2014 तक उन्होंने लगातार तीन बार शासन किया। 2014 में लोकसभा चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन की जिम्मेदारी लेते हुए उन्होंने इस्तीफा दिया था, लेकिन बाद में दोबारा मुख्यमंत्री बने।

जनवरी 2024 में उन्होंने NDA में वापसी कर एक बार फिर मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इससे पहले वे RJD के साथ गठबंधन सरकार चला रहे थे। नीतीश कुमार फिलहाल बिहार विधान परिषद के सदस्य हैं और उनका कार्यकाल मई 2030 तक है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mehak

Related News