''नीतीश नक्सल समस्या से निपटने में शिथिलता बरत रहे हैं''

punjabkesari.in Monday, May 08, 2017 - 04:49 PM (IST)

पटना : बिहार की मुख्य विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर नक्सल समस्या से निपटने में शिथिलता बतरने का आरोप लगाया है। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता और विधायक विनोद नारायण झा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि नक्सलियों के खिलाफ बिहार में सख्ती से अभियान नहीं चलाया जा रहा है।

राज्य सरकार नक्सलियों से कड़ाई के साथ निपटने में शिथिलता बरत रही है। झा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नक्सल समस्या से जूझ रहे राज्यों के मुख्यमंत्रियों की दिल्ली में आज हो रही बैठक में शामिल होना महज औपचारिकता भर है। नीतीश कुमार के गृह जिला नालंदा नक्सलियों का बर्चस्व वाला क्षेत्र माना जाता है और सरकार की ओर से नक्सलियों के खिलाफ कारगर पहल नहीं की जा रही है।

वहीं सत्तारुढ़ जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रदेश प्रवक्ता एवं विधान परिषद के सदस्य संजय सिंह ने भाजपा के इस आरोप पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा पहले छत्तीसगढ़ के सुकमा की घटना पर जवाब दे। छत्तीसगढ़ में नक्सली घटनाओं को लेकर भाजपा खुद अपने गिरेबां में झांके। उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार नक्सल समस्या को समाप्त करने के लिए लगातार प्रयासरत हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News