नितिन गडकरी सड़क, राजनाथ रक्षा, शाह को फिर गृह मंत्री की जिम्मेदारी, जानें किसे मिला कौन सा मंत्रालय

punjabkesari.in Monday, Jun 10, 2024 - 08:44 PM (IST)

नेशनल डेस्कः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी लगातार तीसरी बार सड़क एवं परिवहन मंत्रालय की जिम्मेदारी संभालेंगे। इसके साथ ही हर्ष मल्होत्रा और अजय टम्टा को सड़क परिवहन राज्यमंत्री बनाया गया है। इसके अलावा राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया है। अमित शाह दूसरी बार लगातार गृह मंत्रालय का जिम्मा संभालेंगे। एस जयंशकर को विदेश मंत्रालय दिया गया है। पिछले कार्यकाल में एस जयशंकर ने विदेश मंत्री के रूप में मोदी सरकार के लिए शानदार काम किया था। इसका उन्हें इनाम मिला है। 
PunjabKesari
निर्मला सीतारमण लगातार दूसरी बार वित्त मंत्री का जिम्मा संभालेंगीष। शिवराज सिंह चौहान को कृषि मंत्रालय और, पंचायती राज मंत्रालय, ग्रामीण विकास मंत्रालय का जिम्मा दिया गया है। इसके साथ ही मनोहर लाल को ऊर्जा मंत्रालय के साथ-साथ शहरी विकास मंत्रालय दिया गया है। धर्मेंद्र प्रधान फिर शिक्षा मंत्रालय संभालेंगे। जीतनराम मांझी को एमएसएमई मंत्रालय दिया गया है। अश्विनी वैष्णव को सूचना प्रसारण मंत्रालय के साथ-साथ रेल मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है।
PunjabKesari
सर्वानंद सोनोवाल को फिर से पोर्ट शिपिंग मंत्री बनाया गया है। राम मोहन नायडू को नागरिक उड्डयन मंत्री बनाया गया है। महिला और बाल विकास मंत्रालय अन्नपूर्णा देवी को दिया गया है। ज्यातिरादित्य सिंधिया को दूरसंचार मंत्रालय दिया गया है। रवनीत सिंह बिट्टू को राज्यमंत्री अल्पसंख्यक मंत्रालय बनाया गया है। सीआर पाटिल जलशक्ति मंत्रालय दिया गया है। गजेंद्र सिंह शेखावत संस्कृति एवं पर्यटन मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। हरदीप सिंह पुरी को फिर से पेट्रोलियम मंत्री बनाया गया है। जेपी नड्डा को स्वास्थ्य मंत्रालय मंत्री बनाया गया है। मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में नड्डा स्वास्थ्य मंत्री रह चुके हैं।

किरन रिरिजू को अल्पसंख्यक मंत्रालय और संसदीय कार्य मंत्री बनाया गया है। ललन सिंह को पंचायती राज मंत्रालय, मतस्य मंत्रालय बनाया गया है। चिराग पासवान को फूड एवं प्रोसेसिंग मंत्रालय का प्रभार दिया गया है। मनसुख मांडविया को खेल एवं युवा मामलों के साथ-साथ रोजगार एवं श्रम मंत्री बनाया गया है। जी किशन रेड्डी को कोल एवं खनन मंत्री बनाया गया है। एचडी कुमारस्वामी को हेवी इंडस्ट्री और स्टील मंत्री बनाया गया है। डॉ. वीरेंद्र कुमार को सामाजिक एवं आधिकारिता मंत्री बनाया गया है। पिछले कार्यकाल में भी यह मंत्रालय संभाल चुके हैं। जुएल ओरांव को आदिवासी मंत्रालय दिया गया है। गिरिराज सिंह को कपड़ा मंत्रालय दिया गया है।

बता दें कि नरेंद्र मोदी ने रविवार को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। इसके साथ उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 30 कैबिनेट मंत्री, 5 राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 36 राज्य मंत्रियों ने भी शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाई।

उल्लेखनीय है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाले एनडीए गठबंधन को 293 सीटों पर जीत मिली है,जबकि इंडी गठबंधन को 234 सीटों पर विजय हासिल हुई है। अन्य के खाते में 17 सीटें गई हैं। इन चुनावों में तीसरी बार बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। हालांकि, बहुमत के आंकडे़ से 32 सीटें पीछे रह गई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Related News