ब्रेकअप के बाद गर्लफ्रेंड को वीडियो कॉल पर दिखाया अपना LIVE सुसाइड

punjabkesari.in Saturday, Jul 30, 2016 - 06:05 PM (IST)

नई दिल्ली: पागलों की तरह प्यार करना कभी-कभी ज़िंदगी के लिए नुकसानदायक हो सकता है। ऐसा ही कुछ हुआ इस लड़के के साथ जिसने प्यार के चक्कर में ऐसा कदम उठाया कि उसकी गर्लफ्रेंड के होश उड़ गए। जानकारी मुताबिक निरोषा नाम की लड़की अपने जन्मदिन के मौके पर अपने एक तेलुगू एनआरआई ब्वॉयफ्रेंड से स्काइप पर बात कर रही थी। 

इसी दौरान निरोषा किसी बात को लेकर अपने ब्वॉयफ्रेंड से नाराज हो गई और उसने लड़के से ब्रेकअप करने को कहा। निरोषा ने कहा कि तुमसे प्यार करना मेरी जिदंगी की सबसे बड़ी गलती थी। गर्लफ्रैंड की यह बात सुनकर लड़का पूरी तरह टूट गया और अपने प्यार को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए वह कमरे की खिड़की से कूदकर दुनिया को अलविदा कह गया। इस लाईव सुसाईड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया जिसको काफी तेजी से शेयर किया जा रहा है। 

 
 
 
 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News