Watch Video : 'बजट 2026 में मिडिल क्लास के लिए क्या है?' इस सवाल पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने दे दिया ऐसा रिएक्शन

punjabkesari.in Monday, Feb 02, 2026 - 01:58 PM (IST)

नेशनल डेस्क : बजट 2026 पेश होने के बाद मिडिल क्लास की प्रतिक्रियाओं और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के हालिया रिएक्शन ने सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरी हैं। सोमवार को बजट पेश होने के बाद वित्त मंत्रालय की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई, जिसमें पत्रकारों ने बजट को लेकर सवाल किए। इसी दौरान एक पत्रकार ने सीधे सवाल पूछा कि बजट 2026 में मिडिल क्लास के लिए क्या है।

यह भी पढ़ें - सोने में आई बड़ी गिरावट... जानें 22 कैरेट और 18 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड का ताजा रेट

लेकिन इस सवाल पर वित्त मंत्री का जवाब मिडिल क्लास की उम्मीदों से अलग नजर आया। उन्होंने एजुकेशन सेक्टर और अन्य क्षेत्रों की बातें शुरू कर दीं, जिससे सवाल का जवाब स्पष्ट नहीं हो पाया। इस दौरान उनके एक्सप्रेशन और जवाब का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

वीडियो पर यूजर्स ने मज़ेदार और आलोचनात्मक टिप्पणियां की। कई लोगों ने कहा कि सवाल स्पष्ट था लेकिन जवाब पूरी तरह अलग दिशा में गया। कुछ ने सरकार की मंशा पर सवाल उठाए, तो कुछ ने मिडिल क्लास की निराशा पर ध्यान दिलाया। एक यूजर ने लिखा कि ऐसा लगता है कि अब मिडिल क्लास के वोटों की कोई अहमियत नहीं रह गई।

यह भी पढ़ें - एक ही झटके में फिर क्रैश हुई चांदी... 16,000 सस्ती होने के बाद अब आई इतनी गिरावट, सोना भी टूटा

इस वायरल वीडियो ने साफ कर दिया कि बजट में मिडिल क्लास की अपेक्षाओं को लेकर जनता में निराशा है और सोशल मीडिया पर लोग अपने रिएक्शन साझा कर रहे हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि बजट में मिडिल क्लास के लिए विशेष प्रावधानों का स्पष्ट उल्लेख न होना उनके लिए चिंता का विषय बन सकता है। दरअसल, बजट पेश होने के बाद वित्त मंत्री का यह रिएक्शन और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो मिडिल क्लास की असंतुष्टि और जनता की तीखी प्रतिक्रिया का प्रतीक बन गया है।

 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mehak

Related News