CUHP Recruitment 2026: सेंट्रल यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर बनने का मौका, 25 पदों पर निकली वैकेंसी

punjabkesari.in Monday, Mar 30, 2026 - 05:40 PM (IST)

CUHP Recruitment 2026: उच्च शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए शानदार अवसर आया है। हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय (CUHP) ने प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के जरिए यूनिवर्सिटी कुल 25 शिक्षण पदों को भरेगी, जो अनुभवी और योग्य उम्मीदवारों के लिए एक बेहतरीन मौका माना जा रहा है।

आवेदन की आखिरी तारीख याद रखें

इस भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत 27 मार्च 2026 से हो चुकी है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 अप्रैल 2026 तय की गई है। उम्मीदवारों को सलाह है कि अंतिम समय की भीड़ से बचने के लिए जल्द आवेदन करें।

 किन पदों पर होगी भर्ती?

इस भर्ती अभियान में तीन प्रमुख टीचिंग पद शामिल हैं:

  • प्रोफेसर – 6 पद
  • एसोसिएट प्रोफेसर – 7 पद
  • असिस्टेंट प्रोफेसर – 12 पद

कुल 25 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

 क्या है योग्यता?

हर पद के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता और अनुभव तय किया गया है। प्रोफेसर पद के लिए संबंधित विषय में पीएचडी और कम से कम 10 वर्षों का शिक्षण या रिसर्च अनुभव जरूरी है। साथ ही अच्छे शोध प्रकाशन भी आवश्यक हैं। एसोसिएट प्रोफेसर बनने के लिए उम्मीदवार के पास पीएचडी के साथ मास्टर्स में न्यूनतम 55% अंक और लगभग 8 साल का अनुभव होना चाहिए।

असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए संबंधित विषय में मास्टर्स डिग्री (55% अंक के साथ) अनिवार्य है। साथ ही UGC-NET, SET या SLET परीक्षा पास होना जरूरी है। कुछ तकनीकी विषयों में B.Tech/M.Tech योग्यता भी मान्य हो सकती है।

मिलेगा आकर्षक वेतन

चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के तहत शानदार सैलरी दी जाएगी:

  • प्रोफेसर: ₹1,44,000 से ₹2,18,000 प्रति माह
  • एसोसिएट प्रोफेसर: ₹1,31,000 से अधिक
  • असिस्टेंट प्रोफेसर: ₹57,700 से ₹1,82,000 प्रति माह

यह वेतनमान उच्च शिक्षा क्षेत्र में काफी आकर्षक माना जाता है।

कितना देना होगा शुल्क?

आवेदन करने के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को ₹1,750 फीस देनी होगी। वहीं एससी, एसटी और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹1,500 रखा गया है।

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

इच्छुक उम्मीदवार यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं:

CUHP Official Website

  • वेबसाइट पर जाकर भर्ती लिंक पर क्लिक करें
  • नई प्रोफाइल बनाकर रजिस्ट्रेशन करें
  • आवेदन फॉर्म में सभी जरूरी जानकारी भरें
  • फोटो, सिग्नेचर और अन्य दस्तावेज अपलोड करें
  • ऑनलाइन फीस जमा करें
  • आवेदन फॉर्म का प्रिंट आउट सुरक्षित रखें

आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को “Employment Notice 001/2026” को ध्यान से पढ़ना चाहिए। इसमें पदवार योग्यता, आरक्षण और चयन प्रक्रिया से जुड़ी पूरी जानकारी दी गई है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

SHUKDEV PRASAD

Related News