नागपुर में चॉकलेट देने के बहाने नौ साल की लड़की के साथ बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Friday, Apr 16, 2021 - 10:23 PM (IST)

नागपुरः जिले के नंदनवन इलाके में चॉकलेट देने का वादा करके नौ साल की लड़की को अपने घर में बुलाकर उसके साथ कथित रूप से बलात्कार करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि घटना बृहस्पतिवार की है और उस वक्त लड़की खेल रही थी। 

नंदनवन थाने के अधिकारी ने बताया, ‘‘लड़की ने घटना के बारे में अपने पिता को बताया। हमने आरोपी दशरथ मश्राम (45) को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (बलात्कार) और पॉक्सो कानून के महत मामला दर्ज किया गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Pardeep

Recommended News

Related News