NHAI ने बनाया एक और वर्ल्ड रिकॉर्ड, 100 घंटे में बनाई 100 किमी की सड़क

punjabkesari.in Friday, May 19, 2023 - 04:21 PM (IST)

नेशनल डेस्कः भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने एक और नया रिकॉर्ड अपने नाम किया है। उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद-अलीगढ़ एक्सप्रेस-वे पर 100 घंटे में 100 किमी सड़क बनाने का कारनामा किया है। 100 घंटे में बना 112 किमी एक विश्व रिकॉर्ड है। इससे पहले 105 घंटे में 75 किमी का रिकॉर्ड दर्ज है।

गाजियाबाद अलीगढ़ एक्सप्रेस की शुरूआत 15 मई को सुबह 10 बजे हुई थी और आज 2 बजे तक 100 घंटे पूरे हो गए। यह 6 लेन एक्सप्रेस-वे है। गाजियाबाद-अलीगढ़ एक्सप्रेसवे को बनाने में 6 हॉटमिक्स प्लांट, 15 सेंसर पेवर और 2000 लोग को लगाया गया है। इसके अलावा 250 इंजीनियर भी इस एक्‍सप्रेसवे को बनाने में जुटे हुए हैं यानि कुल 2250 कर्मचारियों और अधिकारियों ने इस काम को अंजाम दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yaspal

Recommended News

Related News