ईंधन की कीमतों में हलचल: LPG, CNG और PNG के नए रेट हुए जारी, जानें आज आपकी जेब पर कितना बोझ बढ़ेगा?

punjabkesari.in Saturday, Apr 04, 2026 - 11:22 AM (IST)

नेशनल डेस्क: मिडिल ईस्ट में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का सीधा असर अब वैश्विक ऊर्जा बाजार पर दिखने लगा है। भारत अपनी जरूरत का 90% LPG और 40% से अधिक कच्चा तेल सऊदी अरब और कतर जैसे देशों से आयात करता है, जिसके चलते सप्लाई चेन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। इसी बीच आज के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है।

ऐसी जानकारी सामने आई है कि 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सरकार 'प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना' (PMUY) के माध्यम से सब्सिडी का लाभ देना जारी रखे हुए है, जिससे देश के करीब 10 करोड़ गरीब परिवारों को राहत मिल रही है। 5 किलो वाले छोटे सिलेंडर के ग्राहकों को झटका लगा है। इनकी कीमतों में ₹51 की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। अब यह सिलेंडर जो पहले ₹649 का था, वह ₹700 के करीब पहुँच गया है।

 

घरेलू और कमर्शियल LPG के दाम

 

शहर घरेलू LPG (14.2 kg) कमर्शियल LPG (19 kg)
दिल्ली ₹913 ₹2,078.50
मुंबई ₹912.50 ₹2,031.50
चेन्नई ₹928.50 ₹2,246.50
कोलकाता ₹939 ₹2,208.50
बेंगलुरु ₹915.50 ₹2,161
हैदराबाद ₹965.50 ₹2,320.50

CNG और PNG के दाम

शहर CNG (प्रति किलो) PNG (प्रति SCM)
दिल्ली ₹77.09 ₹47.89
मुंबई ₹80.50 ₹50
चेन्नई ₹91.50 ₹50
कोलकाता ₹93.50 ₹50
बेंगलुरु ₹88.95 ₹52
हैदराबाद ₹97 उपलब्ध नहीं*

CNG और PNG: क्या है ताजा स्थिति?

जहाँ एक ओर LPG की कीमतों में वैश्विक दबाव दिख रहा है, वहीं CNG (ट्रांसपोर्ट के लिए) और PNG (पाइप्ड रसोई गैस) को अभी भी एक स्थिर और किफायती विकल्प के रूप में देखा जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तनाव बढ़ता है, तो आने वाले दिनों में इनके रेट्स में भी मामूली संशोधन देखने को मिल सकता है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News