PNG Connection: LPG सिलेंडर की टेंशन खत्म! बस इस एक ऐप से सीधे आपके रसोईघर में पहुंचेगी गैस, देखें पूरी लिस्ट

punjabkesari.in Thursday, Mar 26, 2026 - 02:09 PM (IST)

PNG Connection: मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और 'Strait of Hormuz' पर ईरान की पाबंदियों का सीधा असर अब भारतीय रसोई पर दिखने लगा है। LPG सिलेंडर की किल्लत और सप्लाई में देरी के बीच भारत सरकार अब PNG पर पूरा फोकस कर रही है। सरकार ने साफ तौर पर कहा है कि जहां पर भी पीएनजी की पाइपलाइन पहुंच चुकी है वहां  अब सिलेंडर के बजाय सीधे गैस कनेक्शन को अपनाया जाए।

क्यों है PNG भविष्य की तकनीक?

PNG कोई नई गैस नहीं है, बल्कि वही नेचुरल गैस है जो सुरक्षित पाइपलाइनों के जरिए आपके किचन तक पहुंचती है। इसके फायदे इसे आज के दौर की ज़रूरत बनाते हैं:

  • नो बुकिंग, नो वेटिंग: सिलेंडर खत्म होने का डर और बुकिंग का झंझट हमेशा के लिए खत्म।
  • बचत वाला बिल: बिजली के मीटर की तरह आप जितनी गैस जलाएंगे, सिर्फ उतने का ही बिल देना होगा।
  • सुरक्षा और सुविधा: यह एलपीजी के मुकाबले अधिक सुरक्षित है और गीजर या हीटिंग के लिए भी इस्तेमाल की जा सकती है।

PunjabKesari

प्रमुख कंपनियां और उनके ऐप्स 

अगर आप अपने इलाके में सक्रिय कंपनी को जानते हैं, तो इन ऐप्स के जरिए मिनटों में आवेदन कर सकते हैं:

कंपनी का नाम

मोबाइल ऐप

प्रमुख क्षेत्र

GAIL Gas

SAHAJ - PNG MITRA

यूपी, एमपी, राजस्थान, कर्नाटक, हरियाणा

Indraprastha Gas (IGL)

IGL Connect

दिल्ली-NCR, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम

Adani Total Gas

My AdaniGas

गुजरात, यूपी, एमपी, छत्तीसगढ़, हरियाणा

Mahanagar Gas (MGL)

MGL Consumer

मुंबई, ठाणे, रायगढ़

IndianOil (IOAGPL)

IndianOil PNG

केरल, बिहार, पंजाब, यूपी (21 राज्य)

Gujarat Gas

Gujarat Gas App

अहमदाबाद, सूरत, राजकोट

स्टेप-बाय-स्टेप जानें क्नेक्शन लेने का प्रोसेस

  1. ऑनलाइन आवेदन: अपनी संबंधित कंपनी की वेबसाइट या ऊपर दिए गए ऐप्स पर जाएं। वहां 'New PNG Connection' का विकल्प चुनें।

  2. डॉक्यूमेंटेशन: आपको बस अपना नाम, पता और प्रॉपर्टी के कागजात या आधार कार्ड अपलोड करना होगा। कई कंपनियां अब e-KYC के जरिए इसे तुरंत वेरिफाई कर लेती हैं।

  3. ट्रैकिंग और मॉनिटरिंग: ऐप के जरिए आप न केवल अपने कनेक्शन का स्टेटस देख सकते हैं, बल्कि भविष्य में मीटर रीडिंग देना, बिल पेमेंट करना और शिकायत दर्ज करना भी इसी से संभव होगा।

  4. इंस्टॉलेशन: आवेदन स्वीकार होते ही कंपनी की टेक्निकल टीम आपके घर आएगी। पाइपलाइन बिछाने के साथ एक गैस मीटर लगाया जाएगा और आपके मौजूदा चूल्हे को PNG के हिसाब से सेट कर दिया जाएगा।

PunjabKesari

क्या सिलेंडर बंद हो जाएगा?

एक जरूरी बात ध्यान रखने वाली है कि कई राज्यों में अब यह नियम आ रहा है कि यदि आपके पास PNG कनेक्शन है, तो आपको अपना LPG सिलेंडर सरेंडर करना पड़ सकता है। सरकार चाहती है कि ड्युअल सिस्टम के बजाय लोग पूरी तरह सुरक्षित और किफायती डिजिटल पाइपलाइन सिस्टम पर शिफ्ट हों।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News