सिलेंडर का झंझट खत्म! आपके घर में PNG कनेक्शन लग सकता है या नहीं? फोन पर ऐसे करें तुरंत चेक
punjabkesari.in Thursday, Mar 26, 2026 - 03:29 PM (IST)
नेशनल डेस्क: अमेरिका और ईरान के बीच पिछले चार सप्ताह से जारी संघर्ष के चलते देशभर में रसोई गैस (LPG) की सप्लाई प्रभावित हुई है। इस स्थिति को देखते हुए सरकार ने आदेश दिया है कि जिन क्षेत्रों में PNG (पाइप्ड नेचुरल गैस) उपलब्ध है, वहां पर LPG कनेक्शन रखने वाले उपभोक्ताओं को अगले तीन महीने के भीतर अपने सिलेंडर सरेंडर करने होंगे। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि PNG उपलब्ध क्षेत्रों में लोग LPG की बजाय नेचुरल गैस का उपयोग करें और सप्लाई संतुलित बनी रहे। अगर आप ऐसे क्षेत्र में रहते हैं जहां PNG उपलब्ध है और अभी भी LPG इस्तेमाल कर रहे हैं, तो आपको अपना LPG कनेक्शन सरेंडर करना पड़ सकता है। ऐसे में आप PNG के लिए आवेदन कर सकते हैं।
PNG कनेक्शन कैसे चेक करें और अप्लाई करें
PNG कनेक्शन की उपलब्धता आप अपने मोबाइल या कंप्यूटर से आसानी से चेक कर सकते हैं। भारत में मुख्य रूप से चार कंपनियां PNG सप्लाई करती हैं। IGL, MGL, GAIL और Adani Gas
- दिल्ली और NCR क्षेत्रों में IGL PNG के जरिए घरों में नेचुरल गैस सप्लाई करता है।
- इसके लिए www.iglonline.net पर जाएं।
- होमपेज पर PNG Domestic ऑप्शन चुनें।
- Apply New Connection पर क्लिक करें।
- अपने कॉलोनी और सोसाइटी का नाम लिस्ट में चेक करें।
- नाम उपलब्ध होने पर नए PNG कनेक्शन के लिए आवेदन करें।
- आप IGL ऐप या हेल्पलाइन 18001025109 पर कॉल करके भी PNG की उपलब्धता की जानकारी ले सकते हैं।
MGL (Mahanagar Gas Limited)
मुंबई और उपमहार्गीय क्षेत्रों में MGL PNG सप्लाई करती है। इसके लिए www.mahanagargas.com पर जाएं। होमपेज पर Customer Zone में Domestic Connection Request चुनें। अपने क्षेत्र का PIN कोड दर्ज करें। अगर PNG उपलब्ध है, तो नया कनेक्शन अप्लाई करें।
GAIL Gas
देश के कई शहरों और राज्यों में GAIL Gas PNG सप्लाई करती है। इसके लिए www.gailgas.com पर जाएं। होमपेज पर Customer Registration ऑप्शन चुनें। अपने शहर और क्षेत्र को सेलेक्ट करें। PNG उपलब्ध होने पर नया कनेक्शन रिक्वेस्ट कर सकते हैं।
Adani Gas
दिल्ली से सटे गुरुग्राम और फरीदाबाद में Adani Gas PNG सप्लाई करती है। इसके लिए www.adanigas.com पर जाएं। New Connection Request में Domestic का चुनाव करें। अपने क्षेत्र की जानकारी भरें और PNG के लिए अप्लाई करें। अगर PNG उपलब्ध है, तो रिक्वेस्ट स्वीकार कर ली जाएगी, अन्यथा Not Available संदेश दिखेगा।
