Nepal Landslide: नेपाल में लैंडस्लाइड का कहर, दो बसें त्रिशूली नदी में बहीं, 65 यात्री लापता
punjabkesari.in Friday, Jul 12, 2024 - 09:50 AM (IST)
काठमांडू: नेपाल में भूस्खलन की चपेट में आई दो बसों के उफनाई नदी में बहने से उनमें सवार कम से कम 65 यात्रियों के लापता होने की खबर है। सूत्रों के मुताबिक, 65 यात्रियों को ले जा रही दो बसें चितवन जिले के सिमलताल इलाके में नारायणघाट-मुगलिंग मार्ग पर भूस्खलन की चपेट में आने के बाद उफनाई त्रिशूली नदी में बह गईं। चितवन के मुख्य जिला अधिकारी इंद्र देव यादव ने इस हादसे की पुष्टि की।
A landslide swept two buses carrying an estimated 63 passengers, on Madan-Ashrit Highway in Central Nepal into the Trishuli River, this morning.
— ANI (@ANI) July 12, 2024
(Source: Road Division Office, Bharatpur, Nepal) https://t.co/1LZ1qYcXcQ pic.twitter.com/1xSFDB5uZY
यादव ने बताया कि बचावकर्मियों ने भूस्खलन के मलबे को हटाने का काम शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि हादसे के संबंध में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है। प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल ‘प्रचंड' ने त्रिशूली नदी में दो बसों के बहने की घटना पर दुख जताते हुए युद्धस्तर पर तलाश एवं बचाव अभियान के निर्देश जारी किए हैं।