नेपाल-चीन को जोड़ने वाला पुल बाढ़ में बहा, 6 चीनी नागरिकों समेत 18 लोग लापता (Video)
punjabkesari.in Tuesday, Jul 08, 2025 - 04:52 PM (IST)

Kathmandu: नेपाल में मानसून की बारिश की वजह से आई बाढ़ में हिमालयी देश को चीन से जोड़ने वाला मुख्य पुल सोमवार देर रात ध्वस्त हो गया। चीन में लगातार हो रही मानसूनी बारिश के कारण सोमवार रात नेपाल में भोटेकोशी नदी में बाढ़ आ गई, जिसके बाद से 18 लोग लापता हैं। काठमांडू से 120 किलोमीटर उत्तर पूर्व में रसुवा जिले में स्थित मितेरी पुल सोमवार देर रात सवा तीन बजे बाढ़ में पानी के तेज बहाव की वजह से ध्वस्त हो गया।
More than two dozen people are missing after heavy rainfall in China’s Tibet region triggered a surge in the Bhote Koshi River, which flows through both China and Nepal. The floodwaters washed away the 'Friendship Bridge' linking the two countries, officials said. pic.twitter.com/qzgjmloaK6
— Volcaholic 🌋 (@volcaholic1) July 8, 2025
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि छह चीनी नागरिकों सहित 18 लोग लापता हो। ‘नेशनल डिजास्टर रिस्क रिडक्शन एंड मैनेजमेंट अथॉरिटी' (एनडीआरआरएमए) के अनुसार, नेपाल सेना, सशस्त्र पुलिस बल और नेपाल पुलिस की संयुक्त टीम ने दो पुलिसकर्मियों सहित 11 लोगों को बचाया। रसुवा के मुख्य जिला अधिकारी अर्जुन पौडेल ने बताया कि बाढ़ से भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि अधिकारियों ने निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित इलाकों में जाने की सलाह दी है।