अब जाम का झंझट खत्म! आ गई Air Taxi, 30 मिनट में उड़कर पहुंच जाएंगे ऑफिस, जानें कितना होगा क‍िराया?

punjabkesari.in Friday, Feb 13, 2026 - 11:46 AM (IST)

NCR Air Taxi : दिल्ली-NCR की सड़कों पर घंटों रेंगने वाले ट्रैफिक से अब आपको बहुत जल्द राहत मिलने वाली है। इंडिगो (IndiGo) की पैरेंट कंपनी इंटरग्लोब एंटरप्राइजेज और आर्चर एविएशन मिलकर भारत में एयर टैक्सी (Air Taxi) सेवा शुरू करने जा रहे हैं। इस सर्विस के शुरू होने के बाद नोएडा से गुरुग्राम का 2.5 घंटे का थकाऊ सफर महज 30 मिनट में पूरा हो जाएगा।

क्या है मिडनाइट एयर टैक्सी?

इस उड़ने वाली टैक्सी को मिडनाइट (Midnight) नाम दिया गया है। यह एक eVTOL (इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेक-ऑफ एंड लैंडिंग) विमान है। इसमें पायलट के अलावा 4 यात्री एक साथ बैठ सकेंगे। यह पूरी तरह बिजली से चलती है इसलिए न तो इससे धुआं निकलेगा और न ही हेलीकॉप्टर जैसा शोर होगा। जहां सड़क मार्ग से 90-120 मिनट लगते हैं वहीं यह हवा के रास्ते सिर्फ 27-30 मिनट में मंजिल तक पहुंचा देगी।

कब शुरू होगी सेवा और ट्रायल?

भारत में यह क्रांतिकारी सेवा 2026 के अंत तक शुरू होने की पूरी संभावना है। 2026 के मध्य तक इसका ट्रायल रन पूरा कर लिया जाएगा। फिलहाल नागरिक उड्डयन मंत्रालय (MoCA) और DGCA के साथ मिलकर इसके लिए 'एयर कोरिडोर' (हवाई रास्ते) फाइनल किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: महाराज जी! मेरे पति की कामेच्छा बहुत अधिक है... ऐसी स्थिति में मुझे क्या करना चाहिए? प्रेमानंद का जवाब इंटरनेट पर तेजी से Viral

जेब पर कितना पड़ेगा किराया

सबसे राहत की बात इसका किराया है। आर्चर एविएशन के मुताबिक नोएडा से गुरुग्राम के सफर के लिए एक यात्री को ₹2000 से ₹3000 के बीच खर्च करने पड़ सकते हैं। यह किराया लगभग उबर या ओला की प्रीमियम कैब (Uber Premier) के बराबर ही है लेकिन समय की बचत 80% से ज्यादा होगी।

कहां बनेंगे Stations?

जैसे हेलीकॉप्टर के लिए हेलीपैड होते हैं वैसे ही एयर टैक्सी के लिए वर्टीपोर्ट बनेंगे:

  1. नोएडा: सेक्टर-18 या नोएडा एक्सप्रेसवे के पास स्टेशन बनने की उम्मीद है।

  2. गुरुग्राम: साइबर हब या गोल्फ कोर्स रोड के पास वर्टीपोर्ट बनाया जा सकता है।

  3. दिल्ली: कनॉट प्लेस से गुरुग्राम का सफर भी शुरू होगा जो मात्र 7 मिनट का होगा।

यह भी पढ़ें: Ramadan 2026 : रूहानियत का महीना 'Ramadan' जल्द! जानें कब रखा जाएगा पहला रोजा और क्या-क्या होते हैं नियम

बुकिंग का तरीका होगा बेहद आसान

एयर टैक्सी बुक करना उतना ही सरल होगा जितना कैब बुक करना:

  • मोबाइल ऐप: इंडिगो के ऐप या एक नए डेडिकेटेड ऐप के जरिए आप सीट बुक कर पाएंगे।

  • फास्ट चेक-इन: वर्टीपोर्ट पर लंबी लाइन नहीं होगी यहां बायोमेट्रिक या फेस-स्कैन के जरिए तुरंत एंट्री मिलेगी।

  • पूलिंग विकल्प: किराया कम रखने के लिए यात्रियों को 'पूलिंग' (सीट शेयरिंग) का विकल्प भी मिल सकता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Rohini Oberoi

Related News