New ATM Rules: ATM से UPI निकासी अब फ्री नहीं, लिमिट पार करते ही चार्ज, 1 अप्रैल से बदल जाएंगे नियम

punjabkesari.in Monday, Mar 30, 2026 - 05:18 PM (IST)

बिजनेस डेस्कः नए वित्तीय वर्ष 2026-27 की शुरुआत के साथ ही 1 अप्रैल से एटीएम से पैसे निकालने के नियमों में बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। इन बदलावों का असर UPI से कैश निकासी, फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट और डेली विदड्रॉल सीमा पर पड़ेगा।

UPI से कैश निकासी अब फ्री लिमिट में शामिल

HDFC Bank ने स्पष्ट किया है कि एटीएम से UPI के जरिए निकाला गया कैश भी अब मासिक फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट में गिना जाएगा यानी यह सुविधा अब अलग नहीं रहेगी और लिमिट जल्दी खत्म हो सकती है।

फ्री लिमिट खत्म तो लगेगा चार्ज

निर्धारित मुफ्त ट्रांजैक्शन खत्म होने के बाद हर अतिरिक्त निकासी पर 23 रुपए (साथ में टैक्स) देना होगा। इसका असर खासतौर पर उन ग्राहकों पर पड़ेगा जो बार-बार कैश निकालते हैं।

PNB ने घटाई डेली निकासी सीमा

PNB ने अपने डेबिट कार्ड की दैनिक निकासी सीमा घटा दी है। अब सामान्य कार्ड पर 1 लाख की जगह 50,000 रुपए और प्रीमियम कार्ड पर 1.5 लाख की जगह 75,000 रुपए प्रतिदिन ही निकाले जा सकेंगे।

Bandhan Bank ने बदले फ्री ट्रांजैक्शन नियम

  • अपने ATM पर: 5 फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन फ्री
  • अन्य बैंक ATM: मेट्रो में 3 और नॉन-मेट्रो में 5 फ्री ट्रांजैक्शन

इसके बाद हर फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन पर 23 रुपए और नॉन-फाइनेंशियल पर 10 रुपए शुल्क लगेगा।

फेल ट्रांजैक्शन पर भी जुर्माना

यदि बैलेंस कम होने के कारण ट्रांजैक्शन फेल होता है, तो 25 रुपए तक का चार्ज देना पड़ सकता है।

ग्राहकों के लिए क्या बदलेगा?

इन बदलावों के बाद ग्राहकों को अपने एटीएम उपयोग पर ज्यादा ध्यान देना होगा। बार-बार कैश निकालने से बचना, डिजिटल पेमेंट अपनाना और बड़े ट्रांजैक्शन की पहले से योजना बनाना फायदेमंद रहेगा। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

jyoti choudhary

Related News