24k-22k-18k-14k gold price: 30 मार्च को फिर सस्ता हुआ सोना, देखें बड़े शहरों में 24k से 14k तक Gold के नए रेट

punjabkesari.in Monday, Mar 30, 2026 - 10:14 AM (IST)

नई दिल्ली: पश्चिम एशिया के अशांत हालातों और ईरान-इजरायल के बीच बढ़ते तनाव का सीधा असर अब आपकी जेब और जेवर पर दिखने लगा है। वैश्विक अनिश्चितता के बीच भारतीय सर्राफा बाजार में आज हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोने की चमक कुछ फीकी पड़ती नजर आई। बाजार खुलते ही निवेशकों की बिकवाली के कारण कीमतों में जोरदार गिरावट दर्ज की गई है, जिससे आम खरीदारों को थोड़ी राहत मिली है।

बाजार का ताजा हाल: MCX और IBJA के आंकड़े

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज सुबह सवेरे ही मंदी का माहौल रहा। 24 कैरेट सोने का वायदा भाव करीब 951 रुपये प्रति 10 ग्राम टूटकर 1,43,331 रुपये के स्तर पर आ गया। यह गिरावट पिछले कारोबारी सत्र के मुकाबले 0.66% की है। गौरतलब है कि इसी साल जनवरी में सोना अपने शिखर यानी 1.80 लाख रुपये के पार पहुंच गया था, जिसके मुकाबले अब यह काफी नीचे ट्रेड कर रहा है।

इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी ताजा रेट्स के मुताबिक, शुद्धता के आधार पर कीमतें नीचे दी गई हैं:

सोने की शुद्धता ताजा भाव (प्रति 10 ग्राम)
24 कैरेट (शुद्ध सोना) 1,42,942 रुपये
23 कैरेट 1,42,370 रुपये
22 कैरेट (ज्वैलरी के लिए) 1,30,935 रुपये
18 कैरेट 1,07,207 रुपये
14 कैरेट 83,621 रुपये

मेट्रो शहरों से लेकर छोटे शहरों तक के दाम

दिल्ली और लखनऊ जैसे शहरों में 24 कैरेट सोने का खुदरा भाव टैक्स सहित 1,48,220 रुपये के आसपास बना हुआ है। वहीं मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु में यह 1,48,090 रुपये पर टिका है। दक्षिण भारत के चेन्नई में कीमतें थोड़ी ऊंची हैं, जहां 10 ग्राम सोने के लिए आपको 1,49,020 रुपये खर्च करने होंगे। उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों जैसे नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ और कानपुर में भी दिल्ली के समान ही रेट लागू हैं।

शहर 24 कैरेट (प्रति 10 ग्राम) 22 कैरेट (प्रति 10 ग्राम) 18 कैरेट (प्रति 10 ग्राम)
दिल्ली / नोएडा / गाजियाबाद रु1,48,220 रु1,35,900 रु1,11,220
मुंबई / कोलकाता / पुणे रु1,48,090 रु1,35,750 रु1,11,070
चेन्नई रु1,49,020 रु1,36,600 रु1,14,000
लखनऊ / अयोध्या / कानपुर रु1,48,220 रु1,35,900 रु1,11,220
गुरुग्राम / चंडीगढ़ / जयपुर रु1,48,220 रु1,35,900 रु1,11,220
पटना / इंदौर / अहमदाबाद रु1,48,120 रु1,35,800 रु1,11,120
बैंगलोर / हैदराबाद / केरल रु1,48,090 रु1,35,750 रु1,11,070
सूरत / वडोदरा / नासिक रु1,48,120 रु1,35,800 रु1,11,120
भुवनेश्वर / रायपुर / नागपुर रु1,48,090 रु1,35,750 रु1,11,070

क्यों गिर रहे हैं दाम? क्या कहते हैं जानकार

बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि कच्चे तेल की कीमतों में आ रहे बदलाव और अंतरराष्ट्रीय कूटनीति का असर सोने पर पड़ रहा है। अमेरिका द्वारा ईरान को दी गई युद्ध विराम की समयसीमा बढ़ने से वैश्विक बाजार में थोड़ी स्थिरता की उम्मीद जगी है। एक्सपर्ट्स प्रवीण सिंह और जिगर त्रिवेदी के अनुसार, ऊंचे स्तरों पर मुनाफावसूली और फिर निचले स्तरों पर नई खरीदारी की वजह से कीमतों में यह उतार-चढ़ाव बना हुआ है। पिछले सत्र में अंतरराष्ट्रीय बाजार (Comex) में सोना 4,400 डॉलर प्रति औंस के पार निकल गया था, लेकिन घरेलू बाजार में फिलहाल नरमी का रुख है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anu Malhotra

Related News