लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे NCP नेता डीपी त्रिपाठी का निधन, रह चुके हैं राजीव गांधी के सलाहकार

punjabkesari.in Thursday, Jan 02, 2020 - 01:11 PM (IST)

नेशनल डेस्कः राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के महासचिव देवी प्रसाद त्रिपाठी का गुरुवार सुबह निधन हो गया। वह 67 वर्ष के थे और कई दिनों से बीमार चल रहे थे। वह कैंसर से पीड़ित थे। त्रिपाठी के परिवार में पत्नी और तीन बेटे हैं। त्रिपाठी ने आज सुबह करीब सवा 9 बजे यहां अपने निवास पर अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार शुक्रवार को किया जाएगा। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में जन्मे त्रिपाठी वाम छात्र राजनीति से चमके थे और जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष भी थे।

 

आपातकाल में वह जेल भी गए थे। बाद में वे कांग्रेस में शामिल हो गए और राजीव गांधी के सलाहकार हो गए। बाद में वह शरद पवार के नेतृत्व में राकांपा में शामिल हो गए थे। वह राज्यसभा के सांसद रहे और एक पत्रिका थिंक टैंक के संपादक भी रहे।

 

 राकांपा नेता सुप्रिया सुले ने ट्वीट किया कि डी.पी. त्रिपाठी जी के निधन से काफी दुखी हूं। वह राकांपा के महासचिव और हम सबके मार्गदर्शक थे। सुले कहा कि उन्होंने राकांपा की स्थापना के समय से हमें बहुमूल्य परामर्श और मार्गदर्शन दिया जिसे हम याद रखेंगे। ईश्चर उनकी आत्मा को शांति दे। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News