आप कुर्सी के लायक नहीं... नवजोत कौर सिद्धू का राहुल गांधी पर बड़ा हमला

punjabkesari.in Tuesday, Feb 17, 2026 - 11:36 AM (IST)

नेशनल डेस्क: 2027 में पंजाब में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इन चुनावों से पहले ही सियासी पारा चढ़ चुका है। कांग्रेस से हाल ही में नाता तोड़ने वाली पूर्व विधायक नवजोत कौर सिद्धू ने अब सीधे लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी जमीनी हकीकत से पूरी तरह कटे हुए हैं और उनके आस-पास के लोग पंजाब में कांग्रेस को दीमक की तरह चाट रहे हैं।

PunjabKesari

कथनी और करनी में भारी अंतर

नवजोत कौर ने कोयंबटूर में मीडिया से बात करते हुए कहा कि राहुल गांधी बातें तो बहुत अच्छी और समझदारी वाली करते हैं, लेकिन उनके काम और बातों में जमीन-आसमान का अंतर है। उन्होंने दावा किया, "मैं पिछले 8 महीनों से उनसे मिलने का समय मांग रही थी ताकि उन्हें पंजाब में पार्टी की खराब हालत और बढ़ते भ्रष्टाचार के बारे में बता सकूँ, लेकिन उन्होंने मिलने तक का समय नहीं दिया।"

PunjabKesari

टिकट बेचने का लगाया गंभीर आरोप

नवजोत कौर ने पंजाब कांग्रेस के नेतृत्व पर सीधा प्रहार करते हुए कहा कि राज्य में पार्टी के पद और चुनाव टिकट बेचे जा रहे हैं। उन्होंने राहुल गांधी को संबोधित करते हुए कहा कि यदि उन्हें यह नहीं पता कि उनके नीचे क्या चल रहा है, तो वह उस नेतृत्व की कुर्सी के लायक नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी के इर्द-गिर्द भ्रष्ट लोगों का जमावड़ा है और ईमानदार कार्यकर्ताओं की कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

वादाखिलाफी का भी जिक्र

सिद्धू ने पुराने वादों को याद दिलाते हुए कहा कि कांग्रेस ने उन्हें उपमुख्यमंत्री पद, 7 विभाग और सांसद बनाने का भरोसा दिया था, लेकिन कुछ भी हासिल नहीं हुआ। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर यही स्थिति रही, तो कांग्रेस पंजाब में बुरी तरह हारने वाली है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News