राहुल गांधी का बड़ा दावा- ''Amazon पर उपलब्ध है नरवणे की किताब''

punjabkesari.in Tuesday, Feb 10, 2026 - 12:45 PM (IST)

नेशनल डेस्क: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने नरवणे की अप्रकाशित किताब को लेकर एक बड़ा दावा किया है। राहुल ने दावा करते हुए कहा कि ये किताब अमेजन पर अवेलेबल है। इसी के साथ उन्होंने अपने एक ट्वीट में लिखा कि "बस मेरी किताब के लिंक को फॉलो करें"। मैं जो कहना चाह रहा हूं वह यह है कि या तो मिस्टर नरवणे झूठ बोल रहे हैं या पेंगुइन झूठ बोल रहा है। मुझे नहीं लगता कि पूर्व आर्मी चीफ झूठ बोलेंगे। पेंगुइन का कहना है कि किताब पब्लिश नहीं हुई है। लेकिन किताब Amazon पर उपलब्ध है। जनरल नरवणे ने ट्वीट किया है, "प्लीज़ 2023 में मेरी किताब खरीदें।"

जानकारी के लिए बता दें कि नरवणे (रिटायर्ड) की किताब की सर्कुलेशन की जांच के लिए FIR दायर करवाई गई है। दूसरी ओर पब्लिकेशन हाउस पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया का भी यह कहना है कि नरवणे की ये किताब अभी छपी नहीं है।  

राहुल ने जताया नरवणे पर भरोसा

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पूर्व सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे पर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि "मुझे पेंगुइन से ज्यादा नरवणे जी पर भरोसा है। क्या आपको नरवणे जी से ज्यादा पेंगुइन पर भरोसा है? मुझे लगता है कि नरवणे जी ने अपनी किताब में कुछ ऐसी बातें कही हैं जो भारत सरकार और भारत के प्रधानमंत्री के लिए असुविधाजनक हैं। जाहिर है, आपको तय करना होगा कि पेंगुइन सच बोल रहा है या पूर्व आर्मी चीफ।"

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News