मोदी सरकार देश भर में भय और आतंक की तलवार लटकाकर रखना चाहती है: शिवसेना

punjabkesari.in Wednesday, Dec 09, 2020 - 04:46 PM (IST)

नेशनल डेस्क: शिवसेना ने बुधवार को कहा कि केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों द्वारा आयोजित किया गया भारत बंद राज्य समर्थित अराजकता को करारा जवाब था। शिवसेना के मुखपत्र सामना में एक संपादकीय में आरोप लगाया गया है कि केंद्र में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार अपने राजनीतिक हितों के लिए देश पर भय और आतंक की तलवार लटकाकर रखना चाहती है। 

PunjabKesari

सामना में आरोप लगाया गया है देश में अशांति का समाधान ढूंढने के बजाय यह अशांति बनाए रखना चाहते हैं। विभिन्न किसान यूनियनों ने नए कृषि कानूनों को निरस्त करने की मांग करते हुए मंगलवार को भारत बंद का आह्वान किया था। संपादकीय में पूछा गया है कि राजनीतिक दलों द्वारा भारत बंद को समर्थन दिए जाने में क्या गलत था। इसमें किसानों के आंदोलन को देश में अराजकता पैदा करने की कोशिश बताए जाने और विरोध कर रहे किसानों को खालिस्तानी करार देने के लिए भाजपा की आलोचना की गई। 

PunjabKesari

संपादकीय के अनुसार पश्चिम बंगाल में भाजपा जाति और धर्म के आधार पर ध्रुवीकरण कर रही है वह राजनीतिक अराजकता है। खून-खराबे और हिंसा की धमकियां दी जा रही हैं, यह अराजकता है। संपादकीय में कहा गया कि अगर किसानों के मुद्दों का तेजी से समाधान हो जाता तो वे घर वापस चले जाते।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil dev

Recommended News

Related News