200 फुट गहरे पानी में ‘खेती’ करते हैं ये ‘समुद्र के बंजारे’, पानी के अंदर रहता है पूरा गांव
punjabkesari.in Tuesday, Dec 20, 2022 - 11:37 AM (IST)

इंटरनेशनल डेस्क: जिस तरह से हम जमीन पर बड़ी आसानी से रहते हैं, उसी तरह समुद्र के भीतर भी एक दुनिया है। हम पानी में कुछ सैकेंड या एक मिनट के लिए सांस रोक सकते हैं पर क्या आपने ऐसे किसानों के बारे में सुना है जो समुद्र के अंदर खेती करते हैं।
ये अजूबे इंसान बिना किसी ऑक्सीजन सिलैंडर के समुद्र में 200 फुट की गहराई में अपना जीवन-यापन करते हैं। ये 5 से 13 मिनट तक आसानी से पानी के अंदर रह सकते हैं। इस जनजाति को दुनिया ‘बजाऊ समुदाय’ कह कर पुकारती है। उनके लिए चमचमाती सड़कें, इंटरनैट, मोबाइल जैसी मॉडर्न चीजों का कोई अर्थ नहीं है। ये आज भी बरसों पुराने तरीके से अपना गुजर-बसर कर रहे हैं।
ये लोग गहरे समुद्र में आसानी से रहते हैं। इनकी डाइविंग भी कमाल की है। बजाऊ समुदाय के लोग मूल रूप से फिलीपीन्स के आसपास के इलाकों में समुद्र में रहते हैं। ये जमीन पर बहुत ही कम दिखते हैं। लोग इन्हें समुद्र के बंजारे भी कहते हैं। इनके पास किसी देश की राष्ट्रीयता नहीं है। ये मलेशिया और इंडोनेशिया के तटों पर भी बांस के बने खंभों के सहारे खड़े घरों में पाए जाते हैं। कुछ लोग नावों पर ही जीवन गुजारते हैं। ये लोग अपने बच्चों को नाव चलाने और मछली पकडऩे का करतब सीखने पर ही पूरा जोर देते हैं।