डेढ़ साल में पहली बार युद्ध विराम का उल्लंघन, सीमा पर पाक ने की फायरिंग, भारत ने दिया मुंहतोड़ जवाब

punjabkesari.in Tuesday, Sep 06, 2022 - 12:32 PM (IST)

नेशनल डेस्क: पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर संघर्ष विराम समझौते का किया उल्लंघन जम्मू, छह सितंबर (भाषा) पाकिस्तानी सैनिकों ने मंगलवार को सुबह जम्मू-कश्मीर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बिना उकसावे के सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों को निशाना बनाकर गोलियां चलाईं और संघर्ष विराम समझौते का उल्लंघन किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। 

PunjabKesari

उन्होंने बताया कि जम्मू जिले के अरिना सेक्टर में हुई गोलीबारी का बीएसएफ ने भी ‘‘माकूल जवाब'' दिया। बीएसएफ के उप निरीक्षक जनरल एस. पी. एस. संधू ने कहा, ‘‘ आज सुबह, पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा बीएसएफ के गश्ती दल पर बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की गई, जिसका जम्मू के सतर्क बीएसएफ कर्मियों ने माकूल जवाब दिया।'' 

बीएसएफ जम्मू के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी में भारत की ओर से कोई हताहत नहीं हुआ है। भारत और पाकिस्तान फरवरी 2020 में जम्मू-कश्मीर में सीमाओं के लिए नए सिरे से एक संघर्ष विराम समझौते पर सहमत हुए थे। समझौते के तहत नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थानीय निवासियों ने खेती फिर से शुरू की थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anil dev

Related News