शिक्षा का क्षेत्र थकाने वाला नहीं बल्कि मजेदार: विराज उदय सिंह

punjabkesari.in Saturday, Jul 23, 2022 - 01:50 PM (IST)

नेशनल डेस्क: नई दिल्ली स्थित वसंतकुंज डी.पी.एस. स्कूल के विराज उदय सिंह ने सी.बी.एस.ई. 10वीं कक्षा में 99.6 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। चंडीगढ़ में आयकर आयुक्त राम मोहन सिंह के पुत्र विराज का अकादमिक क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन रहा है। 

उन्हें क्यूबिंग में गहरी रुचि है और यू-ट्यूब चैनल वीरोक्यूब के संस्थापक हैं। अपने चैनल पर उन्होंने क्यूबिंग सीखने और स्पीड क्यूबर बनने के लिए विभिन्न ट्यूटोरियल पोस्ट किए हैं। उन्हें कोङ्क्षडग और कम्प्यूटिंग का भी शौक है। कम्प्यूटिंग में राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में विजयी रहे हैं। गणित विषय से संबंधित ओलिम्पियाड में भाग लेकर पुरस्कार हासिल कर चुके हैं।

विराज उदय सिंह की समाज सेवा के क्षेत्र में भी गहरी सोच है। वे अपने ज्ञान को अन्य सहपाठियों के साथ सांझा करने में भी विश्वास रखते हैं। लर्न टूगैदर फाऊंडेशन के संस्थापक और सी.ई.ओ. हैं। इसके माध्यम से वे कम्प्यूटिंग और क्यूबिंग में अपने ज्ञान और कौशल को सांझा करते हैं। उन्होंने बताया कि रचनात्मक रूप से शिक्षा के क्षेत्र में अध्ययन करना चाहिए जिससे आप प्रत्येक विषय की खोज करने से महत्वपूर्ण जानकारी जुटा सकते हैं। शिक्षा का क्षेत्र थकाने वाला नहीं बल्कि मजेदार है। सफलता का श्रेय शिक्षकों, अभिभावकों और दोस्तों को दिया। कम्प्यूटर इंजीनियरिंग में भविष्य बनाने का सपना है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anil dev

Recommended News

Related News