भारत-चीन सीमा विवाद पर राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, कहा- ‘Mr 56’ लाल आंख क्यों नहीं दिखा देते?

punjabkesari.in Tuesday, Oct 12, 2021 - 02:51 PM (IST)

नेशनल डेस्क: भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में‌‌ एलएसी पर तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। तनाव को खत्म करने के लिए दोनों देशों के बीद 13वें दौर की मीटिंग हुई थी जो कि बेनतीजा रही। इसी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने कहा, “Mr 56” लाल आंख क्यों नहीं दिखा देते?” 


मंत्री को बर्खास्त नहीं करके न्याय में बाधा डाल रही है भाजपा: राहुल गांधी 
इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय कुमार मिश्रा को बर्खास्त नहीं करके भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में न्याय प्रक्रिया को अवरुद्ध कर रही है। इस मामले में मिश्रा के बेटे को गिरफ्तार किया गया है। मिश्रा ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ना तो किसानों की परवाह करती है, ना ही उसे तीन अक्टूबर को हिंसा की घटना में मारे गये भाजपा कार्यकर्ताओं की चिंता है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा समेत पार्टी नेताओं ने सोमवार को देश के अनेक हिस्सों में मौन विरोध प्रदर्शन करते हुए केंद्रीय मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की। राहुल गांधी ने किसानों के लिए न्याय की मांग करते हुए हिंदी में ट्वीट किया, ‘‘इस मंत्री को बर्खास्त ना करके भाजपा न्याय की प्रक्रिया में बाधा डाल रही है। केंद्र सरकार ना तो किसानों की परवाह करती है, ना ही हत्या के शिकार भाजपा कार्यकर्ताओं की।'' उन्होंने अपने ट्वीट के साथ हैशटैग ‘किसान को न्याय दो' का भी इस्तेमाल किया। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anil dev

Recommended News

Related News