भारत में अब तक कोविड-19 वैक्सीन की 46 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी: केंद्र सरकार

punjabkesari.in Saturday, Jul 31, 2021 - 04:55 PM (IST)

नेशनल डेस्क: देश में कोरोना महामारी पर नियंत्रण के उपायों के तहत कोविड-19 के टीकाकरण का आंकड़ा 46 करोड़ से पार हो गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि शनिवार सुबह आठ बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक अब तक 54 लाख 94 हजार 423 सत्रों में कोविड-19 वैक्सीन के 46 करोड़ 15 लाख 18 हजार 479 डोज लाभार्थियों को दिये जा चुके हैं। पिछले 24 घंटों में वैक्सीन के 52 लाख 99 हजार 036 डोज दिये गये हैं। 

PunjabKesari

बयान के मुताबिक देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अब तक 48.78 करोड़ से अधिक वैक्सीन डोज प्रदान किये गये हैं तथा 68 लाख 57 हजार 590 डोजो भेजे जाने की प्रक्रिया में हैं। राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों और निजी अस्पतालों के पास अभी 3.14 करोड़ से अधिक वैक्सीन डोज उपलब्ध हैं। बयान में कहा गया है कि टीकाकरण अभियान के हिस्से के रूप में केंद्र सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मुफ्त में कोविड के टीके उपलब्ध करा रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anil dev

Recommended News

Related News