युवती ने इंस्‍टाग्राम लाइव करके की Suicide की कोशिश, पुलिस ने 8 मिनट में बचाई जान

punjabkesari.in Saturday, Dec 18, 2021 - 11:27 AM (IST)

नई दिल्ली: दिल्ली में 25 वर्षीय महिला ने इंस्टाग्राम पर लाइव होकर सुसाइड करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए महज 8 मिनट के अंदर उसे बचा लिया। महिला उत्तरी दिल्ली में अपने पति के साथ रहती है। पुलिस का कहना है कि उसने इंस्टाग्राम पर लाइव होकर आत्महत्या कर लेने की धमकी दी थी और सैनेटाइजर पी लिया था। 

उत्तरी दिल्ली के डी.सी.पी. सागर सिंह कलसी ने बताया कि उनकी टीम को रात 9.55 बजे साइबर सैल से जानकारी मिली थी, जब सोशल मीडिया पर इसका एक वीडियो अपलोड किया गया। साइबर सैल ने पुलिस टीम को वह इलाका भी बताया था, जहां से यह वीडियो इंस्टाग्राम पर डाला गया था। इसके बाद उनकी टीम ने संबंधित थाने के एस.एच.ओ. से तुरंत संपर्क किया। एस.एच.ओ. के नेतृत्व में उस क्षेत्र में टीम गई और युवती का ध्यान भटकाने के लिए उसे लगातार फोन किया गया। पुलिस ने तुरंत उसके पति और भाई से संपर्क किया, उसे काऊंसलिंग के लिए भेजा गया है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anil dev

Recommended News

Related News