कृषि कानूनों पर राहुल गांधी बोले -56 छोड़ो, हम एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे!

punjabkesari.in Saturday, Mar 20, 2021 - 05:01 PM (IST)

नेशनल डेस्क: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कृषि कानून को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि कृषि विरोधी सरकार को तीनों कानून वापस लेने ही होंगे। 56 छोड़ो, हम एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे! 


इससे पहले कांग्रेस के राहुल गांधी ने आरोप लगाया था कि केंद्र सरकार देश में बेरोजगारी, महंगाई और गरीबी बढ़ाने के साथ अपने मित्रों की कमाई बढ़ा रही है। उन्होंने एक खबर साझा करते हुए ट्वीट किया, इस सरकार ने क्या बढ़ाया? बेरोजगारी, महंगाई, गरीबी और सिर्फ मित्रों की कमाई। कांग्रेस नेता ने जो खबर साझा की है उसमें कहा गया है कि कोरोना महामारी के बाद देश में 3.3 करोड़ से अधिक मध्य वर्ग से लोग गरीबी रेखा से नीचे पहुंच गए हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anil dev

Recommended News

Related News