डीजल-पेट्रोल की कीमत जिस दिन न बढ़े BJP सरकार उस दिन का नाम 'अच्छा दिन' कर दे : प्रियंका गांधी

punjabkesari.in Saturday, Feb 20, 2021 - 12:56 PM (IST)

नेशनल डेस्क: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर केन्द्र की नरेन्द्र मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा सरकार को सप्ताह के उस दिन का नाम अच्छा दिन कर देना चाहिए जिस दिन डीजल-पेट्रोल के दामों में बढ़ोत्तरी न हो।  वाड्रा ने शनिवार को फेसबुक वाल पर लिखा भाजपा सरकार को सप्ताह के उस दिन का नाम अच्छा दिन कर देना चाहिए जिस दिन डीजल-पेट्रोल के दामों में बढ़ोत्तरी न हो क्योंकि महंगाई की मार के चलते बाकी दिन तो आमजनों के लिए महंगे दिन हैं।

PunjabKesari

उन्होने कहा कि मोदी सरकार पूंजीपतियों को मुनाफा पहुंचाने की नीयत से मोटा टैक्स लगाकर पेट्रोल डीजल के दाम तो हर रोज बढ़ा रही है मगर किसानों को उनकी उपज का दाम देने में आनाकानी कर रही है। कांग्रेस महासचिव ने कहा काले कृषि कानूनों के खिलाफ किसान बहनों भाइयों का संघर्ष उनकी जीविका से जुड़ा हुआ संघर्ष है। इस सरकार की नियत देखिए। भाजपा सरकार अपने अरबपति मित्रों की तिजोरियां भरने के लिए मोटा टैक्स लगाकर पेट्रोल - डीजल के दाम तो हर रोज बढ़ा रही है लेकिन किसानों को उनकी फसल के दाम नहीं दे रही है। उन्होने कहा कि किसानों की जीविका के संघर्ष में वह किसानों के साथ हैं। आज वह मुजफ्फरनगर के बघरा में किसानों के साथ संवाद करेंगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anil dev

Recommended News

Related News