Public Holidays: जून में 11 दिन सरकारी छुट्टी का ऐलान, राष्ट्रीय-राज्य अवकाश शामिल, बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर

punjabkesari.in Saturday, May 31, 2025 - 06:40 PM (IST)

नेशनल डेस्क: जैसे ही नया महीना शुरू होता है, लोग सबसे पहले कैलेंडर की ओर देखते हैं—कब है अगली छुट्टी? जून 2025 भले ही राष्ट्रीय छुट्टियों के मामले में थोड़ा हल्का नजर आ रहा हो, लेकिन राज्य स्तरीय अवकाशों की बात करें तो यह महीना खासा अहम है। इस महीने कई धार्मिक और सांस्कृतिक अवसर हैं, जिनके चलते कुछ राज्यों में दफ्तरों और सरकारी संस्थानों में छुट्टियां रहेंगी।

हालांकि, इस बार जून में कोई भी 'राष्ट्रीय अवकाश' नहीं है, यानी ऐसा कोई दिन नहीं होगा जब पूरे देश में एक साथ सरकारी छुट्टी हो। लेकिन, राज्य विशेष के त्योहारों और परंपराओं के चलते कुल 11 छुट्टियां विभिन्न राज्यों में घोषित की गई हैं। आइए जानते हैं इस महीने की प्रमुख छुट्टियों के बारे में।

 जून 2025 की प्रमुख राज्यवार छुट्टियां:

  • 1 जून (रविवार) – देशभर में साप्ताहिक अवकाश।

  • 7 जून (शनिवार) – बकरीद (ईद-उल-अजहा): अधिकांश राज्यों में छुट्टी घोषित।

  • 8 जून (रविवार) – जम्मू-कश्मीर में बकरीद की विशेष छुट्टी।

  • 11 जून (बुधवार) – संत कबीर जयंती: पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में अवकाश।

  • 12 जून (गुरुवार) – गुरु हरगोबिंद जी का जन्मदिन: जम्मू-कश्मीर में छुट्टी।

  • 14 जून (शनिवार) – पहिली राजा: उड़ीसा में विशेष अवकाश।

  • 15 जून (रविवार) – नियमित साप्ताहिक छुट्टी।

  • 22 जून (रविवार) – साप्ताहिक अवकाश।

  • 27 जून (शुक्रवार) – रथ यात्रा: उड़ीसा और मणिपुर में सरकारी छुट्टी।

  • 29 जून (रविवार) – देशभर में रविवार की छुट्टी।

  • 30 जून (सोमवार) – रेमना नी: मिजोरम में राज्य अवकाश।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Related News