दोनों हाथ के बिना भी दिल्ली आंदोलन का हिस्सा बना ये बुजुर्ग किसान, दिल को छू लेगा VIDEO

punjabkesari.in Wednesday, Dec 02, 2020 - 03:55 PM (IST)

नेशनल डेस्क: केन्द्र के तीन नए कृषि कानून के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन अब भी जारी है। कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली चलो मार्च के तहत राष्ट्रीय राजधानी की ओर मार्च कर रहे किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने दिल्ली-हरियाणा सीमा पर कहीं आंसू गैस के गोले दागे, तो कहीं पानी की बौछारें कीं गई। पुलिस की ओर से इतने अत्याचार के बाद भी सड़क पर डटे किसानों का हौंसला नहीं टूट सका। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक किसान के हाथ नहीं होने के बाद भी वह आंदोलन का हिस्सा बना हुआ है। 


इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि बिना हाथ वाले किसान को दूसरे बुजुर्ग किसान को अपने हाथों से खाना खिला रहा है।  इस किसान का वीडियो शेयर करते हुए लिखा गया इन बाबा जी के हाथ नहीं हैं, इसके बावजूद वो आंदोलन का हिस्सा हैं। इस वीडियो की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। यूजर्स का कहना है कि बिना हाथ पैर होने के बावजूद भी जिस तरह यह किसान दिल्ली अंदोलन का हिस्सा बने हुए हैं इन्हें दिलो सलाम है। सोशल मीडिया पर इस दिल को छू लेने वाले वीडियो को जमकर शेयर किया जा रहा है। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil dev

Recommended News

Related News