येदियुरप्पा की जगह नलिन कुमार कतील बने कर्नाटक भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष

punjabkesari.in Tuesday, Aug 20, 2019 - 11:33 PM (IST)

नेशनल डेस्कः भारतीय जनता पार्टी ने कर्नाटक में नलीन कुमार कटील को अपना नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। भाजपा की तरफ से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने कटील को बीजेपी का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया।
PunjabKesari
नलीन कुमार कटील 18 साल की उम्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक बन गए थे। बाद में वह बीजेपी में शामिल हुए और 2004 में जिले के महासचिव का पद संभाला। इसके बाद 2009, 2014, 2019 का लोकसभा चुनाव जीतकर सांसद बने।
PunjabKesari
कर्नाटक की दक्षिण कन्नड सीट से मौजूदा सांसद नलीन कुमार कटील के कर्नाटक बीजेपी अध्यक्ष बनने की जानकारी पार्टी के राषट्रीय महासचिव अरुण सिंह की तरफ से दी गई। नलीन कुमार कटील कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा की जगह लेंगे। बी एस येदियुरप्पा ने जुलाई 2019 को चौथी बार कर्नाटक के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Yaspal

Recommended News

Related News