छत्रपति शिवाजी की जयंती पर नायडू, राहुल, शाह ने दी श्रद्धांजलि
punjabkesari.in Tuesday, Feb 19, 2019 - 08:57 PM (IST)
मुंबईः छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर मंगलवार को उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। नायडू ने मराठी में ट्वीट कर कहा, ‘‘भारत भूमि के महान सपूत और महान योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज को उनकी जयंती के अवसर पर नमन।’’ उन्होंने लिखा, ‘‘छत्रपति शिवाजी महाराज का साहस, युद्ध कौशल, राष्ट्र निर्माण में अतुलनीय योगदान हमेशा भारतीयों को प्रेरित करता रहेगा।’’
भारतीय भूमीचे थोर सुपुत्र, महान योद्धा, छत्रपती शिवाजी महाराज यांच्या जयंतीनिमित्त विनम्र अभिवादन. छत्रपति शिवाजी महाराजांचे शौर्य, युद्धनीती, राष्ट्रनिर्माणासाठीचे अमूल्य योगदान भारतीयांसाठी सदैव स्फूर्तिदायी राहील. pic.twitter.com/6bVAUSdWaX
— VicePresidentOfIndia (@VPSecretariat) February 19, 2019
राहुल गांधी ने भी मराठी में ट्वीट कर शिवाजी को ‘‘सच्चे अर्थ में जनता का राजा’’ बताया। कांग्रेस अध्यक्ष ने ट्वीट कर कहा, ‘‘छत्रपति शिवाजी महाराज आम जन के राजा थे। सभी वर्गों के सैनिकों ‘मावलों’ को एकजुट करके उन्होंने स्वराज की स्थापना की और सबके साथ न्याय का प्रयत्न किया। उनका जीवन और शासन व्यवस्था पूरे विश्व के लिए अनुकरणीय है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ जयंती के अवसर पर महान राजा को विनम्र अभिवादन।’’
छत्रपती शिवाजी महाराज हे खऱ्या अर्थाने रयतेचे राजे होते. सर्व समाजातील मावळे एकत्रित करून त्यांनी स्वराज्य उभारलं आणि जनतेला न्याय देण्याचा प्रयत्न केला, त्यांचं जीवन आणि राज्य कारभार जगासाठी अनुकरणीय आहे. या महान राजास जयंतीनिमित्त विनम्र अभिवादन.#शिवाजीमहाराजकिजय
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) February 19, 2019
राकांपा प्रमुख शरद पवार ने भी शिवाजी महाराज को श्रद्धांजलि दी और उनके स्वशासन एवं ‘‘सहयाद्री की भूमि को आत्मगौरव प्रदान करने’’ के लिये उनकी प्रशंसा की। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी शिवाजी महाराज श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘‘महान मराठा योद्धा छत्रपति शिवाजी महाराज को उनकी जयंति पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि।’’
अमित गायकवाड व सहकाऱ्यांनी सुरू केलेला उपक्रम छत्रपती शिवाजी महाराज आणि स्वराज्यासाठी जीवन वेचणाऱ्या शिलेदारांचे स्मरण करून देणारा प्रेरणादायी उपक्रम आहे. या मिरवणुकीच्या सुरुवातीला पुलवामा येथे दहशतवादी हल्ल्यात हुतात्मा झालेल्या जवानांना श्रद्धांजली अर्पण केली.
— Sharad Pawar (@PawarSpeaks) February 19, 2019
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल एवं सुरेश प्रभु ने भी ‘‘सचाई और न्याय के योद्धा’’ को श्रद्धांजलि दी। मराठा साम्राज्य के संस्थापक शिवाजी महाराज का जन्म पुणे जिले के शिवनेरी किले में 1630 में आज ही के दिन हुआ था।
छत्रपति शिवाजी महाराज भारतीय संस्कृति और राष्ट्र प्रेम के एक अद्वितीय प्रेरणास्रोत हैं। देश में स्वराज की अलख जगाने वाले शिवाजी महाराज के शौर्य और पराक्रम का हर कोई लोहा मानता है। उनका असाधारण प्रशासनिक कौशल, अदम्य साहस और धर्म के प्रति समर्पण हमको सदैव प्रेरित करता रहेगा। pic.twitter.com/9UqRpdrkvL
— Amit Shah (@AmitShah) February 19, 2019