यह हैं नगरोटा में शहीद हुए सात जवान..

punjabkesari.in Wednesday, Nov 30, 2016 - 08:46 AM (IST)

जम्मू: नगरोटा में सैन्य शिविर पर आतंकियों के साथ मुठभेड़ में शहीद सात जवानों को पूरा भारत नमन कर रहा है। जवानों में दो मेजर रैंक के अधिकारी भी हैं। सभी युवा हैं।

.मेजर गोसावी कु नाल मन्नादिर सिर्फ 33 वर्ष के ही थे। उनकी शहादत पर पूरा गांव गर्व कर रहा है साथ ही साथ पूरे गांव में शोक की लहर भी है।

.मेजर अक्षय गिरिश कुमार। निवासी बेंगलुरू कोरामंडल। आयु 31 वर्ष। पत्नी का नाम है संगीता।

. नायक चिंतरजन देबबर्मा महज 37 वर्ष की आयु के थे। त्रिपुरा के कमलपुरा जिले के गरिंगपारा गांव के निवासी नायक चितरंजन के पीछे उनकी पत्नी नमिता देबबर्मा और दो बच्चे रह गए हैं।

. राइफलमैन असीम राय। बहादुर जवान नेपाल के रातनछा का रहने वाला था। शहीद की पत्नी का नाम मधु कला राय है।

.पंजाब को वीरों की धरती कहा जाता है। जब भी कोई जवान अपनी वीरता का लोहा मनवाता है तो उसमें कोई न कोई पंजाब का निवासी जरूर होता है। इनमें भी था। पंजाब के गुरदासपुर जिले के हवलदार सुखराज सिंह। आयु सिर्फ 32 वर्ष। उनकी पत्नी का नाम हरमीत कौर है।

. राजस्थान के धोलपुर जिले के गादीजातर गांव के ग्रेनेडियर राघवेन्द्र सिंह। आयु सिर्फ 28 वर्ष।

.लांस नायक सांभाजी येशवंत्रो महाराष्ट के जानापुरी के थे। आयु सिर्फ 32 वर्ष। बीवी का नाम शीतल।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News