पहले नहीं देखी होगी जवानों की ऐसी परेड, Video देख लोगों ने किया ''सलाम''

punjabkesari.in Sunday, Jul 14, 2019 - 04:04 PM (IST)

नेशनल डेस्क: सेना के जवान और सुरक्षा बलों को मार्च पास्ट में कदमताल मिलाते तो कई बार देखा जाता है लेकिन क्या कभी जवानों को गाने की धुन पर परेड करते देखा है। जी हां ऐसा नजारा देखने को मिलता है नागालैंड में जहां पुलिस के जवान रोजाना 'ढल गया दिन, हो गई शाम' की धुन पर मार्च करते हैं। 


भारतीय सेना के मेजर गौरव आर्य ने पहली बार ट्विटर पर यह वीडियो शेयर किया। जिसके साथ उन्होंने लिखा कि  वीडियो की पुष्टि नहीं कर सकता, लेकिन मुझे बताया गया है कि यह वीडियो नागालैंड पुलिस है। दिल को छू लेने वाला नजारा जिसने मुझे हंसाया। मैं आइज़ॉल और शिलांग में बड़ा हुआ। सेंट एडमंड्स में, मेरे पास खासी, नागा, मिजो और मणिपुरी दोस्त थे। नागालैंड से किसी भी चीज का मतलब दोस्ती और खुशमिजाज यादें। 


वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कमांडेंट लोकप्रिय लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल का गाना 'ढल गया दिन हो गायी शाम' गाना गा रहे हैं और जवान इस धुन पर परेड कर रहे हैं। आखिर में कमांडेंट को यह कहते हुए सुना जा सकता है, 'आगे जाकर क्‍या करेगी पीछे मुड़। केंद्रीय मंत्री किरण रिजजू ने भी इस वीडियो की पुष्टि करते हुए बताया कि यह नागालैंड पुलिस का है। 

एक अधिकारी ने बताया कि हम आम तौर पर दोपहर के भोजन के बाद और कभी-कभी सुबह के घंटों में अभ्यास करते हैं। रिफ्रेशर पाठ्यक्रमों के दौरान, लड़के बहुत अधिक मानसिक और शारीरिक तनाव से गुजरते हैं। हमने नीरसता दूर रखने के लिए इस पर काम किया जो अच्छी तरह से चल रहा है। एक अन्य यूजर ने इसकी सराहना करते हुए लिखा कि मैं आभारी हूं कि आपने इस वीडियो को शेयर किया है, यह बहुत तरो ताजा करने वाला है ... मैं इस वीडियो के अंत में गर्व और विस्मय महसूस कर रहा हूं और साथ ही हंसी भी आ रही है। सलाम इंडिया।
 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Related News