Ex-Boyfriend के साथ बिस्तर पर शारीरिक संबंध बना रही थी महिला, तभी अचानक हो गई नए आशिक की Entry, जिसके बाद...
punjabkesari.in Tuesday, Feb 03, 2026 - 03:41 PM (IST)
Muzaffarnagar Property Dealer Murder : उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक प्रॉपर्टी डीलर की हत्या का ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसे सुनकर पुलिस भी दंग रह गई। यहां 'इश्क के त्रिकोण' (Love Triangle) ने एक खूनी अंजाम लिया। एक महिला ने अपने 12 साल पुराने प्रेमी को मौत के जाल में फंसाया और फिर नए प्रेमी के साथ मिलकर बिस्तर पर ही उसकी जान ले ली।
क्या है पूरा मामला?
1 फरवरी को नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के सरवट फाटक के पास एक नाले में एक युवक की लाश मिली थी। मृतक की पहचान पुरकाजी निवासी संजीव उर्फ जीवन के रूप में हुई। एसएसपी संजय कुमार वर्मा के नेतृत्व में जब चार टीमों ने जांच शुरू की तो कड़ियां जुड़ती चली गईं और मर्डर मिस्ट्री का पर्दाफाश हो गया।
यह भी पढ़ें: 19 करोड़ महिलाएं हो चुकी हैं इस बीमारी की शिकार! Silent Killer की तरह चुपचाप कर रही वार, नजरअंदाज किया तो...
साजिश: 12 साल का प्यार और नया प्रेमी
पुलिस के मुताबिक संजीव और सोनिया के बीच पिछले 12 सालों से प्रेम संबंध थे। इसी बीच सोनिया की जिंदगी में सादिक नाम के युवक की एंट्री हुई। संजीव को सोनिया का सादिक से मिलना पसंद नहीं था और वह उसे छोड़ने को तैयार नहीं था। सादिक और सोनिया ने संजीव को रास्ते से हटाने के लिए एक खौफनाक साजिश रची। सादिक ने सरवट इलाके में सोनिया को एक कमरा किराए पर दिलाया ताकि वहां संजीव को फंसाया जा सके।
बिस्तर पर मौत का खेल
31 जनवरी की रात साजिश को अंजाम दिया गया। सोनिया ने संजीव को मिलने के लिए किराए के कमरे पर बुलाया। संजीव अपने दोस्त के साथ आया था लेकिन सोनिया उसे अकेले कमरे के अंदर ले गई। जब सोनिया और संजीव कमरे के भीतर शारीरिक संबंध बना रहे थे तभी सादिक वहां पहले से तय योजना के मुताबिक दाखिल हुआ। सादिक ने पीछे से संजीव के गले में रस्सी डाल दी। संजीव ने बचने की कोशिश की लेकिन सोनिया ने उसके हाथ मजबूती से पकड़ लिए ताकि वह विरोध न कर सके। दम घुटने से संजीव की मौके पर ही मौत हो गई।
शव को नाले में फेंका और फरार
हत्या के बाद दोनों आरोपियों ने शव को चादर में लपेटकर पास के नाले में फेंक दिया और वहां से भाग निकले। पुलिस ने सर्विलांस और मुखबिरों की मदद से सोनिया और सादिक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है और उन्हें जेल भेज दिया गया है।
