अचानक रोकी गई माता वैष्णो देवी की यात्रा, जानें बड़ी वजह

punjabkesari.in Sunday, Mar 29, 2026 - 01:15 AM (IST)

नेशनल डेस्क : चैत्र नवरात्रि के दौरान माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए श्राइन बोर्ड ने बड़ा फैसला लेते हुए कटरा से भवन जाने वाली यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया है।

45,000 पार हुई भीड़, तुरंत लिया गया फैसला

शनिवार शाम तक श्रद्धालुओं की संख्या 45,000 से ज्यादा पहुंच गई भीड़ और सुरक्षा को देखते हुए नए रजिस्ट्रेशन (यात्रा पर्ची) पर तुरंत रोक लगा दी गई। श्राइन बोर्ड का कहना है कि यह कदम यात्रियों की सुरक्षा के लिए जरूरी था।

श्रद्धालुओं को होटल में रुकने की सलाह

  • कटरा पहुंचे यात्रियों को फिलहाल आगे बढ़ने से रोका गया है
  • उन्हें सुरक्षित स्थानों और होटलों में ठहरने की सलाह दी गई है

कल सुबह से फिर शुरू होगी यात्रा

  • प्रशासन के अनुसार, यात्रा रविवार सुबह से फिर शुरू होगी
  • नए RFID कार्ड जारी करने की प्रक्रिया भी उसी समय शुरू होगी
  • पंजीकरण के बाद ही श्रद्धालुओं को आगे बढ़ने की अनुमति मिलेगी।

पहले भी रोकनी पड़ी थी यात्रा

  • 21 मार्च को भी भारी भीड़ (करीब 39,000 श्रद्धालु) के कारण यात्रा रोकी गई थी
  • हालात सामान्य होने पर 23 मार्च सुबह 4 बजे से रजिस्ट्रेशन फिर शुरू किया गया था

नवरात्रि में बढ़ी भक्तों की भीड़

  • 19 मार्च से शुरू हुए नवरात्रि में अब तक
  • लगभग 1 लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं

त्रिकुटा पहाड़ियों पर ‘जय माता दी’ के जयकारों से माहौल गूंज रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Parveen Kumar

Related News