बेगूसराय में मुखिया के बेटों की हुई निर्मम हत्या, अलग-अलग जगह से बरामद हुआ शव

punjabkesari.in Tuesday, Dec 12, 2017 - 04:50 PM (IST)

बेगूसराय: बिहार में हत्या, लूटपाट की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। अपराधियों द्वारा राज्य के बेगूसराय जिले में मुखिया के दो बेटों की निर्मम हत्या कर शवों को अलग-अलग स्थान पर फेंक दिया है। इस घटना के बाद से इलाके में तनाव का माहौल फैला हुआ है। 

जानकारी के अनुसार, जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के रसलपुर के मुखिया सीताराम महतो के दोनों बेटों जितेंद्र कुमार और राम लाल महतो को अपराधियों ने धोखे से फोन कर घर के बाहर बुला लिया। उसके बाद पत्थर से कूच कर दोनों की हत्या कर दी गई। मुखिया के एक लड़के का शव तेघड़ा थाना के रामपुर स्कूल के पास पाया गया है, वहीं दूसरे बेटे का शव खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के दौलतपुर इलाके से बरामद हुआ।

पुलिस द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की जा रही है। थाना भगवानपुर के प्रभारी का कहना है कि पूरे मामले की जांच कर अपराधियों को बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना के बाद से ग्रामीणों में आक्रोश फैला हुआ है, वह लगातार पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहें हैं। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News