मुंबई के ‘हैट मैन किलर’ की अफवाह से फैली दहशत, बाद में निकला वीडियो का प्रोमो
punjabkesari.in Tuesday, Nov 15, 2022 - 04:30 PM (IST)
मुंबई: मुंबई में बिते दिनों एक हैट मैन किलर का वीडियो वायरल हुआ था जिसकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। दरअसल एक वीडियो इन्टरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मुंबई की एक बिल्डिंग के नीचे से एक महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। हालांकि इस मामले को मुंबई के अंधेरी इलाके (Andheri News) का बताया जा रहा है, जिस पर पुलिस ने स्पष्टीकरण जारी किया है।
A very Serious and Dangerous incident took place in Mumbai. A young girl lost her life#HatmanKillerInMumbai ruthlessly killing her, watch out pic.twitter.com/PY255uJulU
— The Social Akhbar (@thesocialakhbar) November 11, 2022
वीडियो को संज्ञान में लेते हुए मुंबई पुलिस ने अहम खुलासा किया है। मुंबई पुलिस की ओर से स्पष्ट कहा गया है कि शहर में किसी हैट मैन किलर द्वारा किसी महिला की हत्या नहीं की गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शहर में वास्तव में ऐसी कोई घटना नहीं हुई है। मुंबई पुलिस के मुताबिक, उन्हें ऐसी किसी घटना की जानकारी नहीं मिली है। मुंबई में किसी महिला को ‘हैट मैन’ ने नहीं मारा है। ऐसा मानना है कि यह किसी मूवी के शूट का वीडियो था जो बाद सीसीटीवी फूटेज में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
