तानों से लेकर 8-पैक एब्स तक: जानें कैसे गोलू से लखनऊ के आयरन मैन बने Prateek Yadav?
punjabkesari.in Wednesday, May 13, 2026 - 02:51 PM (IST)
Prateek Yadav Death : उत्तर प्रदेश के सबसे कद्दावर राजनीतिक यादव परिवार से एक दुखद खबर सामने आई है। मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और अपर्णा यादव के पति प्रतीक यादव ने 13 मई की सुबह आखिरी सांस ली। प्रतीक की पहचान राजनीति से अलग एक कट्टर फिटनेस फ्रीक और युवाओं के प्रेरणास्रोत के रूप में थी। उनकी मस्कुलर बॉडी और अनुशासन की कहानियां आज भी लखनऊ के जिम गलियारों में मशहूर हैं।
कभी मोटापे से थे परेशान
आज भले ही दुनिया उन्हें उनके बाइसेप्स के लिए जानती है, लेकिन एक समय ऐसा था जब प्रतीक का वजन 103 किलो के पार चला गया था। स्कूल के दिनों में भारी वजन के कारण उन्हें दोस्तों के तानों का सामना करना पड़ता था। खराब लाइफस्टाइल और मोटापे के चलते उन्हें गंभीर निमोनिया हो गया था। इलाज के दौरान उन्हें काफी स्टेरॉयड दिए गए जिससे उनका शरीर और ज्यादा फूल गया था। उस वक्त उनके लिए चलना-फिरना भी दूभर हो गया था।
यह भी पढ़ें: Delhi Free Bus Travel: महिलाओं के लिए बड़ी खबर, बसों में फ्री यात्रा के लिए 1 जुलाई से बदल जाएगा पूरा सिस्टम
जिम के पसीने को चुना मंजिल
प्रतीक की जिंदगी में टर्निंग पॉइंट तब आया जब उन्होंने खुद के शरीर को आइने में देखकर यह तय किया कि वे अपनी इस कमजोरी को ही अपनी ताकत बनाएंगे। उन्होंने राजनीति की चमक-धमक से दूर जिम के पसीने को अपनी मंजिल चुना।
कैसे हुआ यह जादुई ट्रांसफॉर्मेशन?
प्रतीक यादव ने खुद को पूरी तरह बदलने के लिए तीन सूत्रों का पालन किया। उन्होंने घंटों हैवी वेट लिफ्टिंग और कार्डियो किया। वे लखनऊ के युवाओं के बीच आयरन मैन के नाम से लोकप्रिय हो गए। उन्होंने जंक फूड, चीनी और तेल से बनी चीजों को पूरी तरह छोड़ दिया और हाई-प्रोटीन डाइट को अपनाया। परिवार में कितनी भी राजनीतिक हलचल क्यों न हो प्रतीक ने कभी अपना जिम सेशन मिस नहीं किया।
यह भी पढ़ें: इतिहास के पन्नों में 13 मई: जब गूंजी थी देश की पहली संसद, जानें आज के दिन का पूरा लेखा-जोखा
अपनी फिटनेस यात्रा से प्रेरित होकर प्रतीक ने लखनऊ में 'द आयरन कल्ट' नाम से एक अंतरराष्ट्रीय स्तर का जिम खोला। उनका मकसद सिर्फ बॉडी बनाना नहीं बल्कि युवाओं को ड्रग्स और गलत आदतों से दूर रखकर एक स्वस्थ जीवनशैली की ओर ले जाना था। वे खुद जिम में लोगों को ट्रेनिंग देते थे और उनकी सफलता की कहानियां सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती थीं।
