मुंबई: आवारा कुत्ते की बेरहमी से पीटकर हत्या, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल...आरोपी अरेस्ट

punjabkesari.in Thursday, May 06, 2021 - 11:20 AM (IST)

नेशनल डेस्क: मुंबई के उपनगर गोरेगांव में एक आवारा कुत्ते की पीट-पीटकर हत्या करने के आरोप में 31 वर्षीय शख्स को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि यह घटना मंगलवार को हुई, जिसके बाद आरोपी इमरान शाह को बांगुर नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह घटना तब सामने आई जब आवारा कुत्ते की बेरहमी से पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

 

लोगों ने इस वीडियो को मुंबई पुलिस और महाराष्ट्र के गृह मंत्री दिलिप वलसे पाटिल को टैग कर दिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि आवारा कुत्ते ने उसकी मोटरसाइकिल का सीट कवर फाड़ दिया था, जिसके बाद उसने कुत्ते की पिटाई कर दी। अधिकारी ने बताया कि वीडियो में शाह को लोहे के डंडे से कुत्ते की पिटाई करते और कुत्ते के बहुत ज्यादा खून निकलते हुए देखा जा सकता है। उन्होंने बताया कि शाह पर भारतीय दंड संहिता (IPC) और पशु क्रूरता निरोधक कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Seema Sharma

Recommended News

Related News