Video: मुंबई का जुहू बीच बना ''कचरे का समंदर, तैरते प्लास्टिक कचरे ने खोली Waste Management की पोल
punjabkesari.in Wednesday, Jun 17, 2026 - 12:15 PM (IST)
नेशनल डेस्क: मुंबई के जुहू बीच से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में समंदर की लहरों के साथ बहकर आया भारी मात्रा में प्लास्टिक कचरा और मलबा पूरे तट पर फैला हुआ दिखाई दे रहा है। अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए मशहूर जुहू बीच की इस तरह का हाल देखकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है। इसने मायानगरी के कचरा प्रबंधन (Waste Management) पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
<
Beach day in Mumbai pic.twitter.com/VxNUH7s2C2
— TaraBull (@TaraBull) June 16, 2026
>
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
वीडियो के सामने आने के बाद ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर बहस छिड़ गई है। लोग इस बदहाली के लिए मुख्य रूप से दो पक्षों को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। यूजर्स का आरोप है कि स्थानीय नगर निगम (BMC) और संबंधित अधिकारी समुद्र तटों की नियमित सफाई और कचरा प्रबंधन को लेकर गंभीर नहीं हैं। बहस में इस बात पर भी जोर दिया जा रहा है कि बीच पर आने वाले लोग बुनियादी 'नागरिक बोध' (Civic Sense) भूलकर खुलेआम प्लास्टिक की बोतलें और रैपर्स वहीं छोड़ जाते हैं।
