मुंबई बारिश से उत्पन्न हालात पर सरकार की गहरी नजर: फडणवीस

punjabkesari.in Tuesday, Jul 10, 2018 - 05:20 PM (IST)

 नागपुर: मुंबई और इसके आस पास के इलाके में खास तौर से पालघर जिले में हुई जबरदस्त बारिश के बाद उत्पन्न स्थिति पर महाराष्ट्र सरकार गहरी नजर रखे हुए है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा में आज इसके बारे में जानकारी दी और कहा कि पालघर जिले में अप्रत्याशित बारिश हुई है। मुख्यमंत्री ने बताया कि मुंबई में 11 स्थानों पर जल जमाव की सूचना है और तीन स्थानों पर यातायात परिर्वितत कर दिया गया है ।  

जल जमाव के कारण पश्चिम रेलवे में रेल यातायात हो गया बाधित
फडणवीस ने बताया कि वसई विरार इलाके में जल जमाव के कारण पश्चिम रेलवे में रेल यातायात बाधित हो गया है। उन्होंने बताया कि अभी मुंबई के तटीय इलाके में ज्वार उठ रहा है। जल निकासी के लिए सक्शन पंप पूरी क्षमता से काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्षा जल निकासी के लिए इसके अतिरिक्त 150 और पम्प लगाए गए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर आवश्यक हुआ तो स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की जाएगी क्योंकि मौसम विभाग ने जबरदस्त बारिश का पूर्वानुमान जाहिर किया है।       


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil dev

Recommended News

Related News