रिया चक्रवर्ती की रिहाई से पहले मुंबई पुलिस ने मीडिया के लिए जारी किए सख्त निर्देश

punjabkesari.in Wednesday, Oct 07, 2020 - 02:28 PM (IST)

नेशनल डेस्कः अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत में जुड़े ड्रग एंगल सामने आने के बाद रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया था जिसे बुधवार को बाम्बे हाईकोर्ट से एक लाख के निजी मुचलके पर जमानत मिल गई है। हालांकि रिया के भाई शौविक को राहत नहीं मिली है। रिया करीब एक महीने से NDPS ऐक्ट के तहत भायखला जेल में बंद थी। वहीं रिया की रिहाई से पहले मुंबई पुलिस ने मीडिया के लिए सख्त निर्देश जारी किए। दरअसल मुंबई पुलिस ने ही मीडियो को रिया की रिहाई की जानकारी दी और साथ ही मीडिया को सख्त हिदायत भी दी।

PunjabKesari

मुंबई पुलिस ने कहा कि अगर किसी शख्स का पीछा किया जाता है या फिर उसके वाहन को रोककर बाइट लेने की कोशिश की जाती है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सकती है। मुंबई पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि अगर किसी सिग्नल पर कोई सेलिब्रेटी रुकता है तो ऐसी स्थिति में उसके वाहन की खिड़की पर जबरदस्ती माइक लगाकर बात करने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है।

PunjabKesari

बता दें कि पिछले दिनों रिया चक्रवर्ती जब NCB के सामने पेश होने जा रही थी तो मीडिया ने उसे घेर लिया था जिसकी काफी आलोचना हुई थी। उसी का संज्ञान लेते हुए मुंबई पुलिस ने इस बार मीडियो को सख्त निर्देश दिए। रिया को सशर्त जमानत दी गई है। रिहा होने के बाद रिया को 10 दिनों तक नजदीकी पुलिस स्टेशन पर हाजिरी लगानी होगी। इसके अलावा उसे अपना पासपोर्ट जमा कराना होगा। वह अदालत की अनुमति के बगैर विदेश नहीं जा सकती।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Seema Sharma

Recommended News

Related News