2 बीवियों का खर्चा उठाना हुआ मुश्किल तो छापने लगा जाली नोट

punjabkesari.in Saturday, Mar 23, 2019 - 09:18 AM (IST)

मुंबई: मुंबई पुलिस ने एक स्क्रिप्टराइटर को कथित रूप से जाली नोट छापने और करीब 15 लाख रुपए मार्कीट में जारी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने चौंकाने वाला खुलासा किया। उसने बताया कि उसकी 2 बीवियां हैं जिनका खर्चा उठाना मुश्किल हो गया तो वह जाली नोट छापने लगा। उसकी एक पत्नी मॉडल और दूसरी हाऊसवाइफ है। 

आरोपी को रंगे हाथों किया गिरफ्तार
मुंबई के बोरीवली स्थित एस.वी. रोड में पुलिस ने आरोपी देव कुमार रामरतन पटेल (37) को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी उस समय बैग के साथ संदिग्ध रूप से घूम रहा था। उसके बैग की जांच करने पर उसमें जाली नोट मिले। पुलिस ने बताया कि आरोपी कई टी.वी. सीरियल्स की स्क्रिप्ट लिख चुका है। पुलिस ने आरोपी के नालासोपारा घर में छानबीन की जहां से 5 लाख रुपए के नकली नोट मिले।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil dev

Recommended News

Related News